‘दामाद जी अच्छा खेले’, सचिन ने शुभमन गिल को दी बधाई तो सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए फनी रिएक्शस
By Manika Paliwal On February 3rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

शुभ्मन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में 63 रनों पर नाबाद 126 रनों की पारी खेली। इस विस्फोटक पारी के बाद जहां गिल की हर तरफ तारीफ हो रही है तो वहीं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। टीम को मिली शानदार जीत के बाद तेंदुलकर ने भी ट्वीट करके गिल को पारी की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद से ही फैंस ने सारा और दिल को लेकर के फनी कमेंट करने ट्विटर पर शुरू कर दिए।
Read More : सच साबित हुई 1465 दिन पहले की बात, शुभमन गिल के मुरीद हुए विराट-युवराज
सचिन ने दी सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं
शुभ्मन गिल की शतकीय पारी देखकर हर कोई प्रभावित हो गया। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए और इस पारी को देखकर मैदान में बैठे तेंदुलकर ने भी ट्विटर पर गिल को शुभकामनाएं दी। सचिन तेंदुलकर ने शुभ्मन गिल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि
‘सीरीज जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। लंबे समय बाद स्टेडियम में आकर भारत को खेलते देखना अच्छा लगा। शुभमन गिल ने टीम के लिए शानदार खेल खेला। हार्दिक पांड्या ने भी शानदार ऑलराउंड खेल खेला।’
सचिन के ट्वीट पर सोशल मीडिया फैंस ने किए रिट्वीट
https://twitter.com/mrchauhan84/status/1620892615515459584?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1620892615515459584%7Ctwgr%5E8ea9f37786f551afb4c1b65ccd401e5c9b76ad92%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketnmore.com%2Fcricket-news%2Fsara-tendulkar-father-sachin-tendulkar-congratulates-shubman-gill-116155
तेंदुलकर का ये ट्वीट वायरल हो गया हो गया। यूजर्स ने जमकर इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए।
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि –“सचिन सर मैच देखने गए और गिल भाई ने शतक जड़ दिया” तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “सारा का सारा स्टेडियम ही हिला डाला” वही एक यूजर ने फनी ट्वीट करते हुए लिखा कि-“सारा जमाना शुभ्मन गिल का दीवाना। “
Read More : भारतीय टीम को मिला सहवाग जैसा आक्रामक बल्लेबाज, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में निभाएगा जीत की बड़ी भूमिका