क्या सच में हो जाएगा शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा का तलाक, इस खिलाड़ी ने दिए संकेत
By Manika Paliwal On November 9th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हमेशा से ही क्रिकेट का जबरदस्त और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। जब भी यह दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो क्रिकेट की दुनिया में अलग हलचल देखने को मिलती है। वही भारत-पाकिस्तान के बीच कुछ ऐसे रिश्ते भी देखने को मिले हैं। जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी जैसे कि पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की शादी इन दोनों ने साल 2010 में निकाह किया था। हालांकि इन दोनों के अलग होने की खबरें अभी समय मीडिया में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबरें आ रही है कि दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है और यह दोनों ही खिलाड़ी जल्द ही तलाक का फैसला कर सकते हैं।
Read More : PAK vs BAN: लो जी बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान, क्या एक बार फिर से होगा भारत से सामना
तलाक ले सकते हैं शोएब और सानिया
जानकारी की आपको बता दें कि भारत का टेनिस में प्रतिनिधित्व करने वाली सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। दोनों के बीच में लगातार अलग होने की खबरें आ रही हैं। दरअसल सोनिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट को शेयर किया था। जिसके बाद से ही अटकले लगाई जा रही है। जिसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है कि यह दोनों ही खिलाड़ी जल्द ह तलाक लेने का फैसला कर सकते हैं
इस पोस्ट ने मचाया बवाल

इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर डाली है। जहां उनके बेटे उनको नाक पर किस करते हुए नजर आए हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है “वह पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों से निकालते हैं।”
इतना ही नहीं भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी। जिसमें उन्होंने पूछा था कि “टूटे हुए दिल कहां जाते हैं” सोनिया की स्टोरी देखने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बाजार गर्म है और उनकी इस तरह स्टोरी को देखते हुए ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं।
बर्थडे की एक भी तस्वीर को नहीं किया शेयर
दरअसल शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने बेटे का जन्मदिन मनाया। जिसकी कुछ तस्वीरें तो शोएब मलिक ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। लेकिन सानिया मिर्जा ने इसकी एक भी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं की जो लोगों को सबसे ज्यादा खटकी।