शाहिद अफरीदी के घर में मचा ढोल- नगाड़ों का शोर, शादी के बंधन में बंधी अक्सा अफरीदी

By Manika Paliwal On December 31st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

शाहिद अफरीदी के घर में मचा ढोल- नगाड़ों का शोर, शादी के बंधन में बंधी अक्सा अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पीसीबी के चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी के घर में शहनाई गूंज उठी है। दरअसल उनकी बड़ी बेटी अक्सा शाहिद अफरीदी की शादी हो गई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए आपको दिखाते हैं उनकी शादी का यह वीडियो जिसमें शाहिद अफरीदी भी दिखाई दे रहे हैं।

Read More : सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं, ये दिग्‍गज क्रिकेटरो का भी हुआ है भयानक कार एक्‍सीडेंट, जिसमें एक की तो चली गयी जान

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है यह वीडियो

रिपोर्ट के मुताबिक अफरीदी की शादी का जश्न इस हफ्ते की शुरूआत से ही शुरू हो गया था। शाहिद अफरीदी के बड़े दामाद का नाम नसीर नासिर खान सबसे बड़ी बेटी अक्सा नसीर के साथ शादी के बंधन में बंध गई है इससे पहले शादी का कार्ड वायरल हुआ था। बता दें कि शाहिद अफरीदी की बड़ी बेटी अक्सा का ने कहा कराची में हुआ है शाहीन शाह अफरीदी के साथ शाहिद के परिवार और करीबी दोस्त भी इस मौके पर मौजूद थे।

अफरीदी के दूसरे दामाद बनेंगे शाहीन शाह अफरीदी

बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी शाहिद अफरीदी के दूसरे दामाद बनने वाले हैं। शाहीन की शादी शाहिद आफरीदी की छोटी बेटी अंश शाहिद से होगी कुछ समय पहले ही शाहीन अफरीदी और अंश शाहिद की शादी की खबरें सबके सामने आई थी। आफरीदी परिवार के करीबी सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि शाहीन और अच्छा का निकाह समारोह पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन के शुरू होने से पहले लगभग 3 फरवरी को कराची में हो जाएगा।

हो चुकी है दोनों की सगाई

हालांकि शाहीन आफरीदी और शाहिद अफरीदी की छोटी बेटी अंश शाहिद की भी सगाई पिछले साल हुई थी। बताया तो यह भी गया है शाहीन शाह अफरीदी का निकाह अंशा शाहिद के साथ अगले साल कराची में अफरीद आदिवास परंपराओं के मुताबिक होगा इसका खुलासा खुद शाहिद अफरीदी ने भी किया है

Read More : बांग्लादेश के खिलाफ आर अश्विन ने तोड़ा 34 साल पुराना रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास