Ruturaj Gaikwad लेने जा रहे हैं सात फेरे, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हनिया उत्कर्षा पवार
By Sangeeta Tiwari On June 5th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

Ruturaj Gaikwad Wedding : आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी Ruturaj Gaikwad जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार जून के पहले ही हफ्ते में वह शादी करेंगे। उनकी शादी उत्कर्षा पवार से होने जा रही है जोकि खुद भी पेशे से एक क्रिकेटर हैं। आइए जानते हैं उनकी पत्नी के बारे में।
कौन है ऋतुराज की दुल्हनिया
सीएसके टीम के आईपीएल विजेता बनने के बाद ऋतुराज गायकवाड अपनी होने वाली पत्नी उत्कर्षा पवार के साथ नजर आए। इसके साथ साथ इन दोनों की सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के साथ फोटो भी सामने आई है। 23 वर्षीय ऑल राउंडर खिलाड़ी उत्कर्षा जोकि पुणे की रहने वाली हैं एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेलती हैं। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ मीडियम पेसर भी हैं।
अगर उत्कर्षा के क्रिकेट करियर पर नजर डालें, तो महाराष्ट्र अंडर-19 टीम में वह 2012-13 और 2017 -18 के सत्र में मौजूद रही थी। इसके साथ-साथ उत्कर्षा का चयन महाराष्ट्र की सीनियर टीम में भी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतुराज और उत्कर्षा दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में चल रहे थे।
शादी के कारण WTC फाइनल से बाहर हुए ऋतुराज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऋतुराज गायकवाड भारतीय टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में मौजूद थे, लेकिन शादी के चलते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने में असमर्थ रहेंगे। इन्हीं कारणों के चलते उनके स्थान पर युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल को मौका दिया गया है, अब यशस्वी के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका मौजूद होगा।