IND vs WI: रोहित शर्मा ने एक छक्का जड़ तोड़ा किंग कोहली का रिकॉर्ड, बने भारत के बेहतरीन कप्तान

By Manika Paliwal On August 5th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर मैदान में खेला जा चूका हैं। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद भारत को वेस्टइंडीज की टीम ने 165 रनों का लक्ष्य दिया था जवाब में टीम इंडिया ने महज 19 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इस मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा ने महज एक छक्का और एक चौका ही लगाया है और उसके दम पर उन्होंने 11 रनों की पारी खेली है। लेकिन 11 रन बनाकर उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने महज एक छक्का लगाकर एक इतिहास रच दिया है। जबकि पारी के दूसरे ओवर में पीठ की ऐठन की वजह से रोहित शर्मा रिटायर्ड होकर पवेलियन चले गए हैं। इसलिए आपको बताते हैं उनके खास रिकॉर्ड के बारे में।

Read More: 2022 में बदले गए 7 कप्तान, जानिए कौन सा खिलाड़ी साबित हुआ बेहतरीन कप्तान आकड़ें देते है गवाही

इस खास रिकॉर्ड को किया अपने नाम

रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल में बतौर और भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस मामले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है आपको बता दें कि इस मुकाबले को मिलाकर रोहित ने 32 T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की है। जिसमें उन्होंने अपने नाम पर 60 छक्के पूरे कर लिए हैं।

तोड़ दिया किंग कोहली का रिकॉर्ड

virat kohli
virat kohli

रोहित शर्मा ने इस मामले में विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। जिन्होंने 50 T20 इंटरनेशनल मैच बतौर कप्तान खेलते हुए 59 छक्के जड़े थे। वही आपको बता दें कि इस लिस्ट में एम एस धोनी भी तीसरे नंबर पर काबिज है। हालांकि इससे पहले रोहित ने T20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जड़कर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

Read More : 2022 में बदले गए 7 कप्तान, जानिए कौन सा खिलाड़ी साबित हुआ बेहतरीन कप्तान आकड़ें देते है गवाही