भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, सड़क पर धू-धू करके जल उठी कार गंभीर रूप से घायल हुए खिलाड़ी

By Manika Paliwal On December 30th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, सड़क पर धू-धू करके जल उठी कार गंभीर रूप से घायल हुए खिलाड़ी

भारतीय बल्लेबाज विकेटकीपर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके तुरंत बाद आनन-फानन में खिलाड़ी को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद ऋषभ पंत अपने घर को लौट रहे थे इस दौरान उनकी कार नारसन के पास डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर पहुंची 108 जिसके बाद हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल पंत को रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया गया है और देहरादून के मैक्स अस्पताल में भेजा गया है।

Read More : ऋषभ पंत और संजू सैमसन का टीम इंडिया से पत्ता साफ़ करेगा ये खिलाड़ी, घरेलू लीग में मचा रहा है धमाल

रेलिंग से टकराई कार

जानकारी के मुताबिक पंत के सिर पर और पैर में चोट आई है हादसे की मिली जानकारी मिलते ही पुलिस अध्यक्ष देहात ।। मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पंत की कार जाकर रेलिंग में टकरा गई और फिर कार में आग लग गई उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची थी और तभी अनियंत्रित हो गई थी इसके बाद वह रेलिंग से टकराते ही पलट गई।

पैर और पीठ में आई है गंभीर चोटें

खबरों के मुताबिक इस कार हादसे में ऋषभ पंत के पैर और पीठ में चोट आई है। फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत को पीठ में भी काफी चोटें लगी हैं सिर में पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पंत के सिर में भी चोटें आई हैं बता दें कि पंत हादसे के दौरान गाड़ी में अकेले थे और दिल्ली से कार ड्राइव करके अपने घर जा रहे थे।तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बुरी तरीके से चल गई।

क्रिकेट से दूर होंगे खिलाड़ी

खबरों की मानें तो पंत को पैर में फैक्चर हो गया है और ऐसी स्थिति में वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में होने टीम इंडिया से भी बाहर कर दिया गया था। पंत को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। उनके घुटने में चोट थी और बीसीसीआई ने उन्हें एनसीए में रिपोर्ट करने को कहा था। अब इस हादसे के बाद बंद की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं और उनका जल्द वापसी करना मैदान में मुश्किल दिखाई दे रहा है।

Read More : ऋषभ पंत ने टी20 के 5 फेवरेट खिलाड़ियों की बनाई लिस्ट, सूर्या और कोहली को छोड़ इन विदेशी खिलाड़ियों को दी जगह