12 शतक और 9 अर्द्धशतक लगा मुंबई के इस खिलाड़ी ने खेली शतकीय पारी, ठोका टीम इंडिया का दरवाजा
By Manika Paliwal On January 5th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

इस समय भारत में घरेलू लीग रणजी ट्रॉफी का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में रोजाना युवा खिलाड़ी अपने कमाल का प्रदर्शन देकर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं तो वहीं कुछ दिनों से खबरों में बने मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने कमाल का प्रदर्शन देकर लगातार सिलेक्टर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
सरफराज ने जड़ा 12 वां शतक
सरफराज ने बीते दिन रणजी टॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 162 रन रन की शतकीय पारी खेली यह है उनका फर्स्ट क्लास करियर का 12वां शतक है। वह फर्स्ट क्लास करियर में अभी तक 12 शतक के साथ 9 अर्धशतक लगा चुके हैं।
रणजी ट्रॉफी मैच 3000 रन
बीते कुछ दिनों से लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज ने 28 पारियों में 9 शतक और 50 पारियों में 9 अर्धशतक और 12 शतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 70 से ज्यादा की औसत के साथ 3000 रन भी पूरे किए हैं। बता दें कि सरफराज के इतने दमदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है।