IPL 2023: क्या शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब की टीम में होगा कोई बड़ा बदलाव, कुछ ऐसी हो सकती है पंजाब की मजबूत प्लेइंग 11
By Manika Paliwal On March 29th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

पंजाब किंग इलेवन उन चुनिंदा टीमों में से एक है। जिन्होंने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। इस साल भी पंजाब किंग्स इलेवन की टीम अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन की कप्तानी पर मैदान में उतरेगी। धवन भी बतौर कप्तान हर हाल में इस टीम को आईपीएल की ट्रॉफी दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।
आगामी सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने कई बड़े फैसले लेते हुए अपने कई खिलाड़ियों समेत कप्तान मयंक अग्रवाल को टीम से बाहर किया था। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए उन 11 खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं। जो पंजाब की बेस्ट प्लेइंग इलेवन बना सकते हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब की फुल स्कॉर्ड
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा।
बल्लेबाज: शिखर धवन, भानुका राजपक्षे (श्रीलंका), एम. शाहरुख खान, अथर्व तायदे, हरप्रीत भाटिया।
ऑलराउंडर: राज बावा, शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड), सैम करण (इंग्लैंड), सिकंदर रजा (ZIM), शिवम सिंह, मोहित राठी।
गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, नाथन एलिस (ऑस्ट्रेलिया), हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका), विद्वाथ कावेरप्पा।
ये हो सकती है किंग्स इलेवन पंजाब की मजबूत प्लेइंग 11
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, राज अंकद बावा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह
Read More : IPL-2023: आईपीएल शुरू होने से पहले पंजाब को लगा तगड़ा झटका, करोड़ों का खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर!