IND vs NZ: आगामी मैच की तैयारी में लगे पृथ्वी शॉ , उधर गर्लफ्रेंड में कर ली सगाई

By Manika Paliwal On January 21st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

आगामी मैच की तैयारी में लगे पृथ्वी शॉ , उधर गर्लफ्रेंड में कर ली सगाई

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ करीब 2 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जहां अपनी वापसी कर रहे हैं। तो वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 की टीम में उन्हें शामिल किया गया है खबरों के मुताबिक पृथ्वी शॉ फ़िलहाल निधि तपाड़िया को डेट कर रहे हैं। इससे पहले वह प्राची सिंह को डेट कर रहे थे दोनों के बीच में यह रिश्ता कुछ ही समय तक चला । इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन इस बीच पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड को लेकर के एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Read More : गुवाहाटी के मैदान में आया पृथ्वी शॉ के नाम का तूफान , 16 छक्के-चौके मार खेली शतकीय पारी

पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड की हुई सगाई

घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले पृथ्वी करीब 2 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। तो वहीं इस बीच पृथ्वी की एक्स गर्लफ्रेंड प्राची सिंह ने सगाई कर ली है पृथ्वी और प्राची के बीच काफी लंबे समय तक रहा था। लेकिन पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निधि को डेट कर रहे हैं।

काफी लंबे समय तक चला था रिश्ता

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी और प्राची ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो भी करते थे दोनों अपने अपने पार्टनर के पोस्ट लाइक कर उन पर कमेंट करते थे। इतना ही नहीं 2022 में दोनों ने एक साथ नए साल का जश्न मनाया खुद प्राची ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। लेकिन फिर अचानक से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी पिछले साल दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया। हालांकि से लेकर ना तो पृथ्वी की तरफ से कुछ कहा गया और ना ही प्राची की तरफ से कुछ बोला गया।

भारत की T20 टीम में मिला मौका

बता दें कि पृथ्वी शॉ को भारत की T20 टीम में जगह दी गई है। उन्हें इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद ही उनके बल्ले से रन निकलने बंद हो गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रणजी ट्रॉफी के ग्रुप भी मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ पृथ्वी का बदला दोनों ही पारियों में खामोश रहा। मुंबई के लिए खेलते हुए प्रति ने पहली पारी में 19 गेंदों में 16 रन बनाए वहीं दूसरी पारी में 35 गेंदों में खिलाड़ी 9 चौकों की मदद से 40 रन बनाने में ही कामयाब हुए

Read More : इस खूबसूरत अभिनेत्री के साथ डांडिया सीख रहे है पृथ्वी शॉ, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल