T20 World Cup: सेमीफाइनल मुकाबले में आमने सामने होंगी ये 4 टीमें, इस दिन और इस जगह खेलें जाएंगे मुकाबलें
By Manika Paliwal On November 7th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का आखिरी मुकाबला खेलते हुए टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी दस्तक दे दी है। मेलबर्न के ग्राउंड में ये मुकाबला खेला जा चुका है जहां टीम इंडिया ने अपनी धाक जमाते हुए 71 रनों के साथ इस शानदार जीत को अपने नाम किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 186 रनों का बड़ा स्कोर जिम्बाम्वे को दिया जिसके बाद मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम इस को हासिल करने में नाकामयाब हो रही और महज 115 रन ही बना पाई।
वहीं भारत ने 71 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ग्रुप-1 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंचने वाली टीम (इंग्लैंड ) के साथ होगा।
Read More : T20 World Cup 2022: ये 3 खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में अपने नाम कर सकते है ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी
सेमीफाइनल में इग्लैंड से भिड़ेगा भारत
टीम इंडिया ने जिंबाब्वे के खिलाफ काफी शानदार तरीके से जीत को अपने नाम किया हैं। इस जीत के साथ ही ग्रुप 2 में भारत अंकतालिका में सबसे पहले नंबर पर पहुंच गई है। वहीं सी ग्रुप की दोनों क्वालीफाई टीम घोषित दी जा चुकी है। ग्रुप टू से भारत के अलावा पाकिस्तान की टीम ने लुढ़कते लुढ़कते सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है।
कुछ इस प्रकार से खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले
दोनों ही ग्रुप की सभी टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। जिसके बाद दोनों ही ग्रुप की 2-2 टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। ग्रुप 1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम तो वहीं ग्रुप 2 से भारत और पाकिस्तान हैं जिसके लिए टोटल चार टीमों ने क्वालीफाई किया है।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 9 नवंबर को मुकाबला देखने को मिलेगा। तो वही दूसरा मुकाबला भारत बनाम इंग्लैंड के बीच एडिलेड के मैदान में खेला जाएगा। वहीं इन चारों तीनों में से जो भी 2 टीम इस मुकाबले को जीतेगी। उनके बीच फाइनल मुकाबला 13 तारीख को मेलबर्न के क्रिकेट ग्राउंड में देखने को मिलेगा।
Read More : T20 World Cup Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ बदला पॉइंट टेबल का समीकरण, इंग्लैंड की बढ़ी सिर दर्दी