वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने भारतीय मूल की पत्नी से लिया तलाक, फिर इस महिला से रचाई शादी
By Manika Paliwal On March 28th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी सुनील नरेन ने आईपीएल में केकेआर खेलने के बाद से अपनी पहचान को दुगना किया है। वह लंबे समय से इसी टीम के साथ खेल रहे हैं। बता दें कि सुनील नरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी भी केकेआर टीम का एक अहम हिस्सा है। मैदान में लंबे लंबे चौके छक्कों की बारिश करने वाले सुनील नरेन की प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के बारे में बताने वाले हैं।
Read More : आईपीएल 2023 में कुछ ऐसी दिखाई दे सकती है केकेआर की मजबूत प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
अपनी दूसरी शादी में बेहद खुश हैं सुनील
सुनील अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत ज्यादा बात तो नहीं करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अंजेलिया से उन्होंने साल 2020 में शादी की थी। जो उनकी दूसरी पत्नी है हालांकि उनकी दूसरी शादी के बारे में दुनिया को काफी बाद में पता चला था। लेकिन नरेंद्र के साथ इंस्टाग्राम पर उनकी पत्नी की तस्वीरें इस बात का सबूत देती है कि यह दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं।
साल 2013 में हुआ था पहली पत्नी से तलाक
सुनील सबसे पहले साल 2013 में भारतीय मूल की नंदिता कुमार को अपनी जीवनसाथी बनाया था। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक शादी की थी। दोनों का तलाक कब और किस वजह से हुआ इसके अभी तक कोई भी बड़ी खबर सामने नहीं आई है। लेकिन नंदिता के जाने के बाद उनकी जिंदगी में अंजेलिया आई।
पेशे से फैशन डिज़ाइनर हैं खिलाड़ी की पत्नी
बता दें कि सुनील की पत्नी पेशे से एक फैशन डिजाइनर है। उनकी अपनी अलग क्लॉथिंग लाइन है। जिसका नाम द फैशन अटेलियर त्रिनिदाद मे यह बड़ा ब्रांड है। अंजेलिया को अपने इसी ब्रांड लिए जाना जाता है और वह खुद भी काफी ज्यादा है स्टाइलिश है। हालांकि दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं। साल 2020 के अक्टूबर महीने में कपल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था कि वह दोनों एक बेटे के माता पिता बन गए हैं।
Read More : सुनील गावस्कर ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले दिया हैरान कर देने वाला बयान, हर्षल पटेल के लिए बोले बड़ी बोल