PBKS VS RCB : शिखर धवन और फाफ डु प्लेसिस की टीम के बीच होगी जीत के लिए जंग, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
By Manika Paliwal On April 20th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

PBKS VS RCB : इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे दिन के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा तो वही दोनों टीमें इस मैच में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। जहां पंजाब की कमान शिखर धवन के हाथों में है तो वही आरसीबी के कप्तान साहब प्लेसिस नजर आएंगे आइए जानते हैं दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी होने वाली है।
Read More : IPL 2023: GT vs CSK के बीच खेला जाएगा लीग का पहला मुकाबला, जानिए क्या होगी टीम की प्लेइंग 11
एक नजर दोनों टीमों की अब तक की परफॉर्मेंस
अगर आईपीएल 2023 में पंजाब और आरसीबी के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों ने अभी तक पांच पांच मुकाबले खेले हैं जैसे पंजाब को पांच में से तीन मुकाबलों में जीत तो दो में हार का सामना करना पड़ा है तो वही आरसीबी ने भी अपने पांच मुकाबलों में से दो में जीत को दर्ज किया है और तीन मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
मैच डिटेल
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला 20 अप्रैल यानी कि गुरुवार के दिन दोपहर के 3:30 बजे से मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दोनों टीमों के बीच टॉस की प्रक्रिया 3:00 बजे ही समाप्त हो जाएगी।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, सैम कुरेन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक, वेन पार्नेल, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, सिराज, व्यशाक