PBKS vs MI : मुंबई ने पंजाब को दी 6 विकेट से शिकस्त, ईशान और सूर्य की तूफानी पारी के आगे नहीं टिक सके पंजाब के शेर
By Sangeeta Tiwari On May 4th, 2023

PBKS vs MI : मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (PBKS vs MI) के बीच कल मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में आईपीएल 2023 का 46 वां मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया वही पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। वहीं जवाब में मुंबई इंडियंस ने 7 गेंदें बकाया रहते हुए 6 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया और 18.5 ओवर में 216 रन बनाए।
पंजाब ने मुंबई के गेंदबाजों की करी जमकर कुटाई
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। इस मुकाबले के दौरान शिखर धवन 30 प्रभसिमरन और शार्ट 27 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उसके बाद पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए मुंबई के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करी। मुंबई की तरफ से सबसे अधिक रन जोफ्रा आर्चर 54 रन बनाए।
इस मुकाबले के दौरान लियाम लिविंगस्टोन 42 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 82 रन बना नाबाद रहे, वही रितेश शर्मा 27 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की सहायता से 49 रन बना नाबाद रहे। मुंबई की तरफ से इस मैच में पियूष चावला और अरशद मात्र 1 विकेट ही ले सके।
मुंबई इंडियंस की हुई छह विकेट से जीत
पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में 215 रनों के लक्ष्य के पीछे उतरी मुंबई की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा। वही मोर्चा संभालने का काम सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने किया, दोनों ही खिलाड़ी अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे। जहां सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्को की सहायता से 66 रनों की बेहतरीन पारी खेले, वहीं ईशान 41 गेंदों में 4 छक्के और 7 चौके जड़ते हुए 75 रन बनाने में कामयाब रहे।
मैच के अंतिम चरण में तिलक वर्मा और टिम डेविट 19 रन बनाते हुए मुंबई को जीत दिलाने में कामयाब रहे। इसके साथ पंजाब की तरफ से नाथन द्वारा 2 और अर्शदीप और ऋषि द्वारा एक-एक विकेट लिया गया।
दोनों टीमों का स्कोर बोर्ड
पंजाब किंग्स
मुंबई इंडियंस
Read Also:-KKR VS GT : “IPL के मैच हमेशा से ही…”, इस खिलाड़ी ने मैन ऑफ द मैच बनकर लूटी महफ़िल, कही ये बड़ी बात