लो जी खुल गयी पोल गिल ने उठाया राज से पर्दा, बता डाला ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते का पूरा सच

By Manika Paliwal On November 20th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

लो जी खुल गयी पोल गिल ने उठाया राज से पर्दा, बता डाला ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते का पूरा सच

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि शुरुआत में उर्वशी ने इस बात का खुलासा किया था कि पंत ने उनसे मिलने के लिए बहुत देर इंतजार किया। लेकिन वो हमसे मिलने नहीं गई जिस पर पंत ने इसे मानने से इनकार कर दिया और मामला वहीं शांत हो गया। लेकिन एक टीवी शो के दौरान पंथ के साथी शुभ्मन गिल ने एक बड़ा बयान दिया है और इस बात की पूरी सच्चाई बताई है।

Read More : ICC ने चुनी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-XI, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को किया बाहर इस खिलाड़ी को मिला मौका

गिल ने उठाया राज से पर्दा

दरअसल ‘दिल दीयां गल्लां’ नाम के एक रियलिटी शो में शुभमन गिल बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस शो को एक पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा होस्ट कर रही थी इस दौरान सोनम ने गिल से सवाल पूछते हुए कहा कि

‘शुभमन आजकल ऋषभ पंत को एक एक्ट्रेस के नाम से बहुत छेड़ा जा रहा है? तो क्या उन्हें टीम में भी छेड़ा जाता है या बस बाहर ही उन्हें छेड़ा जा रहा है?’

जिस पर गिल ने जवाब दिया और बताया

‘नहीं, वो अपने आप ही खुद को छिड़वा रही है. उसका ऋषभ से कोई लेना देना नहीं है. वो अपने आप ही कुछ ना कुछ करके कह रही है कि मुझे छेड़ो.’

उसे कोई फर्क नहीं पड़ता

हालांकि इसके बाद सोनम बाजवा उनसे फिर से सवाल पूछती है कि ‘क्या ऋषभ पंत इन सब चीजों से डिस्टर्ब होते हैं। उसका जवाब देते हुए गिल ने कहा कि ‘नहीं उसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसे पता है कि कुछ है ही नहीं’ बता दें कि गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पंत को कहा था छोटू भैया

एक इंटरव्यू के दौरान बाॅलीवुड अभिनेत्री ने इस बात को बताया था कि मिस्टर आरपी उनसे दिल्ली मिलने आए थे। 10 घंटे इंतजार किया और 17 मिस कॉल दी। लेकिन मुझसे नहीं मिल पाएं बाद में मुंबई में हम दोनों की मुलाकात हुई इंटरव्यू पर बोलते हुए पंत ने कहा था कि बहन झूठ मत बोलो जिसके बाद उर्वशी ने उनको जवाब देते हुए छोटू भैया कह दिया था।

Read More : वसीम जाफर ने दिया ये बड़ा बयान, ऋषभ पंत को नंबर 4 पर नहीं बल्कि करनी चाहिए ओपनिंग