रांची की सड़कों पर Rolls Royce चला MS Dhoni ने मचाया तहलका, वीडियो वायरल
By Sangeeta Tiwari On July 27th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मौजूदा कप्तान MS Dhoni को कार और बाइकों से बहुत अधिक प्रेम है। उनके गैराज कई तरह के कार और बाइकों से भरे पड़े हैं। सभी जानते हैं कि गाड़ियों के शौकीन धोनी के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां मौजूद है। हाल ही में उन्हें रांची की सड़कों में 1980 विंटेज रॉल्स रॉयस (Vintage rolls-royce) चलाते देखा गया। उनके गैराज में कई तरह की गाड़ियां और बाइक की भरमार है और उनका गैराज किसी शोरूम से कम नहीं लगता।
उनके पास कम से कम 15 हाई एंड कारें और 70 बाइके मौजूद हैं। इसी बीच उन्हें रांची की सड़कों पर विंटेज rolls-royce चलाते देखा गया। उनके किसी प्रशंसक द्वारा उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
आपको बता दें की 5 बार आईपीएल विजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि उन्हें कार और बाइकों से बेहद लगाव है। अक्सर उन्हें कार और बाइक चलाते देखा जाता है। वहीं इस बार धोनी नीले कलर की विंटेज rolls-royce चलाते नजर आए जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
करोड़ों का कार कलेक्शन है धोनी के पास
महेंद्र सिंह धोनी के पास तमाम प्रकार की नई और पुरानी कारें मौजूद हैं हमर H2 से लेकर हाल ही में 61 लाख रू की KIA EV6 तक का बेहतरीन कार कलेक्शन उनके पास मौजूद है। इसके अतिरिक्त उनके पास और भी कई बेहतरीन कारे मौजूद है। वहीं उन्हें बाइक से भी बहुत लगाव है। हाल ही में उनका कार और बाइक दोनों का कलेक्शन वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनका गैराज देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो यह कोई शोरूम है।