MI VS RR : मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा अगला मुकाबला, जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
By Manika Paliwal On April 30th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

MI VS RR : आईपीएल 2023 में रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच में होगा जहां दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को संभालते हुए नजर आएंगे कैसी होगी दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन आइए बताते हैं।
MI VS RR : मैच डिटेल
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला 30 अप्रैल यानी कि रविवार को खेला जाएगा। बता दें कि मुंबई और राजस्थान के बीच में मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड यानी के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा जबकि टॉस की प्रक्रिया शाम 7:00 बजे समाप्त हो जाएगी।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, बेहरेनडॉर्फ
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (c & wk), शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
Read More : IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स खरीद सकती है इन 3 बड़े खिलाड़ियों को, जीतवा देंगे टीम को ट्रॉफी