MI VS DC : दिल्ली के खिलाफ मुंबई के विकेटों की लगी लाइन, 9 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला
By Manika Paliwal On March 20th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

महिला प्रीमियर लीग में 18 मुकाबला मुंबई और दिल्ली के बीच में खेला जा चुका है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वही मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाए। जिसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने बहुत ही आसानी से इस स्कूल को अपने नाम कर मुकाबले में जीत हासिल की।
Read More : MI VS UP : यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगी अगली भिड़ंत, जानिए पिच और मौसम का मिजाज
109 रनों पर सिमटी मुंबई
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके मुंबई इंडियंस को कम स्कोर पर ही रोक दिया। मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाए बता दें कि टीम के लिए पूजा ने सबसे ज्यादा 26 रनों की पारी खेली। वहीं टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर महज 23 रन इस्सी ने 23 रन अमनजोत कौर ने 19 रन बनाने का काम किया।
बता दें कि अमेलिया केर ने आठ हिली मैथ्यूज ने पाछी आशिका भाटिया ने एक रन बनाया वही टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी नताली सिवर अपना खाता खोलने में भी नाकामयाब साबित हुई। दिल्ली के लिए मेरी जान कैफ ने कातिलाना गेंदबाजी की उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट गिरा दिए वहीं शिखा पांडे और जेस जोनासेन को भी दो-दो सफलता मिली वहीं अरुंधति ने 1 विकेट अपने नाम किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला
110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी अच्छी हुई टीम के लिए शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली थी तो वहीं टीम के कप्तान मेग लैनिंग ने 32 रन एलिस पेरी ने 38 रनों के योगदान टीम के लिए दिया।