KL Rahul Marriage: BCCI अधिकारी ने खोल दी पूरी पोल, पूरी दुनिया को बता दी केएल राहुल-आथिया की शादी की तारीख
By Manika Paliwal On December 1st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

यह बात तो सभी जानते हैं कि टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल और आथिया एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और कई मौकों पर इन्हें एक साथ देखा भी जाता है । ऐसे में कई सारे फैंस के मन में यह सवाल उठता है कि यह दोनों सितारे कब शादी के बंधन बंधेंगे। क्योंकि काफी लंबे समय से दोनों की शादी की खबरें भी सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन अब इन सब खबरों को विराम देते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने इस बात से पर्दा उठाते हुए बता दिया है कि आखिर केएल राहुल कब शादी करने वाले हैं।
केएल राहुल ने बीसीसीआई से मांगी छुट्टी
पिछले काफी दिनों से इस बात पर चर्चा चल रही थी कि राहुल और आथिया के पेरेंट्स शादी को लेकर एक दूसरे से मुलाकात करने वाले हैं। लेकिन इन सबके बीच में केएल राहुल ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी है और उनकी छुट्टियां अप्रूव भी हो गई है। दरअसल बता दें कि राहुल ने बांग्लादेश सीरीज के बाद बीसीसीआई से एक मिनी ब्रेक मांगा है।
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं है केएल राहुल
बांग्लादेश सीरीज के बाद भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ t20 सीरीज वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में केएल राहुल इन दोनों इस सीरीज का हिस्सा नहीं है इंसाइड रिपोर्ट के मुताबिक राहुल और आथिया जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में शादी करने वाले हैं।
बीसीसीआई के अधिकारी ने खोली पोल
दरअसल बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पुष्टि की है उन्होंने बताया है कि केएल राहुल ने अपने पर्सनल काम के लिए छुट्टी मांगी है। रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल ने पर्सनल कमिटमेंट के लिए ब्रेक मांगा है इसलिए वह न्यूजीलैंड में भी खेलने नहीं गए हैं। हालांकि उनकी कुछ फैमिली कमिटमेंट है अधिकारी ने बताया कि ‘मुझे नहीं पता कि वह शादी कर रहे हैं या सगाई लेकर उनके कुछ पर्सनल कमिटमेंट है बस इतना ही कह सकता हूं।’ हालांकि इससे पहले हाल ही में सुनील शेट्टी ने वेब सीरीज धारवी के रिलीज इवेंट पर बेटी और केएल राहुल की शादी को लेकर के पुष्टि भी की थी।
Read More : टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में एक सैंडविच पर टूटे तीन खिलाड़ी, खाया एक दूसरे का झूठा