जब चोटिल रवींद्र जडेजा ने ली संजय मांजरेकर की चुटकी, तो कमेंटेटर ने दिया मजेदार रिएक्शन

By Manika Paliwal On September 30th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

जब चोटिल रवींद्र जडेजा ने ली संजय मांजरेकर की चुटकी, तो कमेंटेटर ने दिया मजेदार रिएक्शन

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा इन दिनों अपने घुटने की चोट से टीम से बाहर है। जडेजा ने गुरुवार को प्रशंसकों को उस समय हैरान कर दिया। जब जडेजा ने पूर्व भारतीय कमेंटेटर संजय मांजरेकर के बारे में ट्वीट पोस्ट किया। आपको बता दें कि उन्होंने संजय मांजरेकर के बारे में एक ट्वीट को पोस्ट किया। जिसके जवाब में मांझेकर भी बड़ा मजेदार सा रिएक्शन दिया है वैसे जानकारी के लिए आपको बता दें कि मांजेकर और जडेजा की चीजें थोड़ी अलग रही है क्योंकि पूर्व क्रिकेटर ने 2019 विश्व कप के दौरान जडेजा को ‘बिट्स एंड पीस’ क्रिकेटर कह दिया ।

Read More : टीम इंडिया के लिए केएल राहुल के लिए लगाया धीमा अर्धशतक, अपने नाम पर दर्ज कराया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

जडेजा ने किया था पहला ट्वीट

दरअसल जडेजा ने पहल करते हुए अपने टि्वटर अकउंट से पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरे प्यारे दोस्त को मैं स्क्रीन पर देख रहा हूं। जिसके बाद संजय मांजरेकर ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिया है।

मांजरेकर ने दिया जडेजा को जवाब

संजय मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है और आपका प्यारा दोस्त आपको जल्द ही मैदान पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है।

अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए जाना जाता है यह कमेंटेटर

दरअसल मांजरेकर को अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए जाना जाता है लेकिन हाल ही के दिनों में उन्होंने जडेजा की तारीफ की थी। जानकारी कि आपको बता दें कि जिस तरीके से जडेजा ने अपने खेल में सुधार किया है। उसको देखते हुए मांजरेकर ने उनकी तारीफ की थी। हाल ही में एशिया कप 2022 के दौरान ही दोनों दुबई में एक बार फिर से आमने सामने आए थे।

जडेजा ने भारत के लिए खेलते हुए पहले दौर में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। मांझेकर उनका इंटरव्यू लिया था इस दौरान संजय ने जडेजा से बात करने से पहले पूछा था कि क्या वह उनके सवालों के जवाब देंगे

Read More : IND vs SA: पहली जीत के साथ टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा