CSK VS LSG : लखनऊ टीम की कमर तोड़ने वाले मोईन अली को मिला MOM का ख़िताब, कहीं ये बड़ी बात

By Manika Paliwal On April 4th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

लखनऊ टीम की कमर तोड़ने वाले मोईन अली को मिला MOM का ख़िताब, कहीं ये बड़ी बात

CSK VS LSG : आईपीएल 2023 के अपने दूसरे मैच में सीएसके ने लखनऊ को 12 रनों से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने लखनऊ की टीम को 218 रनों का टारगेट दिया जिसे लखनऊ की टीम हासिल नहीं कर पाई और सीएसके ने आईपीएल 2023 में पहली जीत हासिल हुई खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया। जिनकी वजह से ही सीएसके की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो पाई है।

Read More : GT vs CSK : ” यह एक ऐसा स्कोर है 15-20 और मिलना चाहिए था…… ” अपना विकेट खोने के बाद न खुश दिखाई दिए मोईन अली ने कही बड़ी बात

मोईन अली को मिला MOM का ख़िताब

“उनके पास बड़े हिटर हैं। लगभग टेस्ट क्रिकेट की तरह गेंदबाजी करने की कोशिश की। गेंद को स्पिन कराने की कोशिश की. संयोजन अच्छा था (सैंटनर के साथ)। साझेदारी ने अच्छा काम किया। एमएस जानता है कि वह क्या कर रहा है। उन्हें पता है कि कब खिलाड़ियों को गेंदबाजी करनी है।

मेरा मानना ​​है कि ऑफ स्पिनर दाएं हाथ के बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर सकते हैं, विशेषकर बड़ी लेग साइड को गेंदबाजी कर सकते हैं। मैं वहां जडेजा के साथ हर समय गेंदबाजी नहीं करने जा रहा हूं”

मोईन अली ने तोड़ी लखनऊ की कमर

सीएसके के लिए शानदार गेंदबाजी का मुआयना पेश करने वाले मोईन अली ने आज लखनऊ के साथ हुए मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से ना सिर्फ एक एक करके 4 विकेट चटकाए बल्कि जितने भी बड़ा योगदान दिया टीम के लिए खिलाड़ी ने 4 विकेट लेने का काम किया। बता दें कि मोइन अली ने 26 रनों के नुकसान पर शानदार तरीके से 4 विकेट चटकाने का काम किया है।

जहां खिलाड़ी ने सबसे पहला विकेट टीम के कप्तान केएल राहुल का लिया तो वहीं कायली मेयर्स को भी उन्होंने पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसके बाद कुणाल पांड्या और स्टोइनिस का भी विकेट लेने में उन्हें कामयाबी हासिल हुई।

Read More : IND Vs AUS : चौथे दिन लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 362/4, शतक के बेहद करीब हैं विराट कोहली