दिल्ली कैपिटल्स को मिला पंत की जगह नया विकेटकीपर बल्लेबाज, नहीं खलेगी पंत की कमी
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को मिला पंत की जगह नया विकेटकीपर बल्लेबाज, नहीं खलेगी पंत की कमी

दिल्ली कैपिटल के कप्तान और टीम इंडिया के स्टार के कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन यानी कि आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दरअसल 31 दिसंबर की रात को कार से दिल्ली से रुड़की जाते वक्त उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में उन्हें काफी सारी गंभीर चोट आई है। इसके बाद से हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आगामी आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स में उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी लेगा। इस बीच भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने अपनी पसंद को बताया है।

Read More : IND vs SL: टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मुकाबले से पहले लगा बड़ा झटका, देर रात बिगड़ी तबीयत, वापस लौटे घर

यह खिलाड़ी ले सकता है पंत की जगह

पंत की जगह दिल्ली की टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी फिल सॉल्ट को मिल सकती है। फिल सॉल्ट इंग्लैंड के लिए खेलते हैं और पिछले साल T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के भी सदस्य थे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी वह विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। जिनको आईपीएल 2023 मिनी खिलाड़ी नीलामी में 2 करोड़ देकर टीम का हिस्सा बनाया था।

प्रज्ञान ओझा ने दिया बड़ा बयान

भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कहा है कि फिल सॉल्ट आईपीएल 2023 में दिल्ली के लिए एक शानदार खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वह भी खास करके तब जब टीम के कप्तान बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं उन्होंने कहा है कि

“सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप उनकी सहयोगी फ्रेंचाइजी के बारे में बात करते हैं तो जिस स्थिति में वे हैं, उन्हें रखने और वितरित करने के लिए साल्ट जैसे किसी व्यक्ति की आवश्यकता होगी। और मुझे लगता है कि ये सभी थिंक टैंक उन्हें एक संसाधन के रूप में देख रहे होंगे।”

इतने समय बाद होगी पंत की वापसी

ऋषभ पंत की चोट को मध्य नजर रखते हुए उन्हें कम से कम 6 महीने का समय वापसी में लग सकता है। प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के बाद अब उनका इलाज बीसीसीआई की देखरेख में हो रहा है। उनके घुटने का ऑपरेशन भी बोर्ड द्वारा कोकिलाबेन अस्पताल में करवाया गया है जानकारी के लिए बता दें कि पंत का ऑपरेशन पूरी तरह से सफल हुआ है।

Read More : श्रीलंका सीरीज के साथ ही खत्म हुआ टीम इंडिया के इस गेंदबाज का करियर, खिलाड़ी की जगह पर मंडरा रहे है खतरे के बादल