IPL 2023 : वानखेड़े में आई सूर्यकुमार की आंधी, ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर जड़ बैठे सीजन का चौथा शतक
By Sangeeta Tiwari On May 20th, 2023

IPL 2023 : आईपीएल 2023 के रोमांचक मुकाबलों का दौर चालू है, जिसमें मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच कल शुक्रवार 12 मई को मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कहर बरपाते नजर आए। यह सूर्यकुमार यादव का उनकी घरेलू सरजमी और आईपीएल में पहला शतक है। सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते 103 रनों की पारी खेलते नजर आए जिसके चलते उन्होंने टीम को 218 रनों के लक्ष्य तक पहुंचा दिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर मुंबई इंडियंस 218 रन बनाने में कामयाब रही। अब जीत के लिए गुजरात टाइटंस को 219 रनों की आवश्यकता होगी। मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव ने 20 ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए अपने शतक को पूर्ण कर लिया, जब स्काई ने 20 ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा करने में कामयाब साबित हुई तो मुंबई टीम के सभी खिलाड़ी खड़े होकर तालियां बजाने के साथ और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।
Suryakumar Yadav in the last 7 innings in IPL 2023:
– 57(26)
– 23(12)
– 55(29)
– 66(31)
– 26(22)
– 83(35)
– 103*(49)A Great in T20 format. pic.twitter.com/J9cqekZuTt
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 12, 2023
ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्य कुमार ने छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा कर लिया। मुंबई के सभी खिलाड़ियों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया और उनके उत्साह को बढ़ाया।
सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन का जड़ा चौथा शतक
इस सीजन का सूर्यकुमार यादव ने चौथा शतक जड़ा है। सूर्यकुमार से पहले राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केके आर के व्यंकटेश अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक शतक जड़ चुके हैं।
Another Suryakumar Yadav masterclass right when @mipaltan needed it 💪#GTvMI #IPLonJioCinema pic.twitter.com/J5QPuVNx7b
— JioCinema (@JioCinema) May 12, 2023
इस सीजन शतक जड़ने वाले यह चार खिलाड़ी
यशस्वी जयसवाल (RR) – 124 रन लगा शतक जड़ा
सूर्यकुमार यादव (MI) – 103 रन बना जड़ा शतक
वेकटेश अय्यर. ( KKR ) – 104 रन बना जड़ा शतक
हैरी ब्रूक (SRH) – 100 रन बना जड़ा शतक
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस : मुंबई इंडियन की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ के नाम शामिल है।
गुजरात टाइटंस : गुजरात टाइटंस की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में रिद्धिमान साहा (w), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (c), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी के नाम शामिल हैं।