IPL 2023 से पहले प्रीति जिंटा ने खेला बड़ा गेम, पंजाब किंग्स में हुई अचानक से इस खिलाड़ी की एंट्री

By Manika Paliwal On January 17th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 से पहले प्रीति जिंटा ने खेला बड़ा गेम, पंजाब किंग्स में हुई अचानक से इस खिलाड़ी की एंट्री

आईपीएल का आगाज होने में महज कुछ ही महीनों का समय बाकी रहा है। लेकिन फ्रेंचाइजी अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। पंजाब ने आगामी सीरीज के लिए अपनी टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को जोड़ा है। जो भारतीय टीम के लिए एक नहीं बल्कि कई मौकों पर कमाल दिखा चुके हैं। हालांकि आगामी आईपीएल पंजाब के लिए काफी महत्वपूर्ण भी होने वाला है। तो कौन है यह खिलाड़ी जो साल पंजाब के का हिस्सा बने हैं चलिए आपको बताते हैं।

Read More : IPL 2023 Auction: आईपीएल नीलामी में इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिल सका कोई खरीददार, T20 के नंबर 1 बल्लेबाज रहे खिलाड़ी की भी नहीं चमक सकी किस्मत

पंजाब किंग्स का हिस्सा बने यह खिलाड़ी

दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी है। जिन्हें आईपीएल 2023 के लिए पंजाब की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया है। बता दें कि जोशी को स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि पीबीकेएस के कोचिंग स्टाफ में जोशी दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर को बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़ा था।

सोशल मीडिया पर हुआ आधिकारिक ऐलान

दरअसल पीबीकेएस ने सोमवार को अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “हम यह घोषणा करते हुए काफी रोमांचित हैं कि भारत के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। 52 साल के जोशी ने भारत के लिए 1996 से 2001 तक 15 टेस्ट और 69 वनडे खेले हैं। जिसमें उन्होंने 41 ओर 69 विकेट लिए हैं। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए दो शतक खेलने वाले जोशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी प्रतिनिधित्व किया है।

नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी पंजाब

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल पंजाब टीम से मयंक अग्रवाल को रिलीज करके शिखर धवन को टीम की कप्तानी सौंपी है। इसके अलावा टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वह पुराने खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसके अलावा पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी भी खरीदा है।

Read More : आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन की गर्ल फ्रेंड की खूबसूरती के आगे पानी भरती है बॉलीवुड हसीनाएं, आप भी देख लीजिए तस्वीर