IPL 2023: मिनी ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों को खरीदेंगी Preeti Zinta
IPL 2023: मिनी ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों को खरीदेंगी Preeti Zinta

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद अब IPL 2023 की तैयारियां की जा रही है। मार्च 2023 में दुनिया के होने वाले इस सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट के लिए अभी से सभी फ्रेंचाइजियों द्वारा अपनी कमर कस ली गई है। सभी टीमों द्वारा अपने रिलीज और रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों के नाम और लिस्ट को जारी किया गया है।

अगर मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स की बात की जाए, तो 32.2 करोड़ रुपए पंजाब के पर्स में अभी शेष है। ऐसी स्थिति में किसी भी खिलाड़ी को लेकर पंजाब किंग्स बड़ी बोली लगाने से पीछे नहीं हटेगी। ऐसे में आइए इस आर्टिकल के जरिए बात करते हैं, कि पंजाब किंग्स की उसकी मालकिन प्रीति जिंटा आगामी नीलामी कौन से तीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जमकर पैसा खर्च कर सकती हैं।

डेविड विसे

इस लिस्ट में नामीबिया के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी डेविड विसे का नाम शामिल है। किसी समय इस खिलाड़ी का टी20 करियर लगभग खत्म होने की कगार पर था। लेकिन इस अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 4 साल बाद टीम में एंट्री करने के बाद फिर कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। अपनी वापसी के बाद से ही इस खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है।साल 2022 में अगर उनके आंकड़े देखे जाए, तो 8 टी20 मुकाबलों में डेविड एक अर्धशतक के साथ 114 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126.55 का रहा था।

साल 2022 में डेविड ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 8 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी इकॉनामी 6.69 रही, जो टी20 प्रारूप के लिए बेहतर कही जा सकती है। साल 2016 में यह खिलाड़ी आईपीएल में अपना पदार्पण कर चुका है, साथ ही आरसीबी के लिए खेलते हुए 15 मुकाबलों में 127 रनों के साथ 16 विकेट भी अपने नाम दर्ज किए। पंजाब किंग्स की मालकिन डेविड की हालिया फॉर्म को देखने के बाद ऑल राउंडर के तौर पर इस मैच विनर खिलाड़ी को आईपीएल 2023 का सपना पूरा करने के लिए अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

जोस लिटिल

अपने बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में सनसनी फैलाने वाले जोस लिटिल के अगर साल 2022 में आंकड़ों पर एक नजर डालें, तो यह खिलाड़ी 26 टी20 मैच खेला, और 7.58 की इकॉनमी से 39 विकेट हासिल करने में कामयाब रहा। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान आयरलैंड के लिए भी कमाल कर चुका है। लिटिल ने खेलें 10 मुकाबलों के दौरान बेहतरीन 15.50 की औसत से 16 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही लिटिल आयरलैंड के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के सामने लिटिल ने शानदार हैट्रिक चटका कर सभी फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। यह आयरलैंड का गेंदबाज बहुत ही बेहतरीन फॉर्म में चल रहा है, इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के प्रदर्शन को देखने के बाद पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 के लिए इस बेहतरीन खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बढ़-चढ़कर बोली लगा सकती है।

बास डी लीड

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के द्वारा नीदरलैंड टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। वर्ल्ड कप ऑल राउंडर के तौर पर इस खिलाड़ी ने टीम की जीत में अपना विशेष योगदान दिया। बल्ले के साथ-साथ लीड गेंदबाजी से विकेट चटकाने की भी काबिलियत रखते हैं। उनके आंकड़ों पर एक नजर डालें, तो उनके द्वारा खेले 11 मुकाबलों में 100 रन बनाए गए। वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए, तो उनके द्वारा खेले 11 मुकाबलों में 13 विकेट चटकाए गए और इस दौरान उनका इकॉनामी 8.00 का रहा था।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ हारिस रउफ बाउंसर का शिकार हो गए, जिसके चलते उनके आंख के नीचे गंभीर चोट आई। ऐसे में एक गेंदबाजी ऑलराउंडर को टीम में शामिल करने के इरादे से 23 साल के इस युवा खिलाड़ी को पंजाब किंग्स अपने खेमे में शामिल करने के लिए बड़ी से बड़ी बोली लगा सकती है।

Read Also:-Ind v NZ 2nd T20 ; क्या दूसरे टी20 में भी बारिश बनेगी विलेन ?, जानिए कैसा है पिच और मौसम का मिजाज