IPL 2023 Points Table: मुंबई पर लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली जीत, पॉइंट्स टेबल में आया बड़ा परिवर्तन, देखिए टॉप 4 टीमों की स्थिति
By Sangeeta Tiwari On May 17th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार 16 मई को 63वां मुकाबला खेला गया, जिसमें लखनऊ ने मुंबई को 5 रनों से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाने में कामयाब रही, वहीं जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर मात्र 172 रन ही बना सकी, जिसके चलते उसे 5 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
दोनों ही टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें अंतिम ओवर में लखनऊ की जीत हुई जिसके चलते लखनऊ के खाते में 2 अंक जुड़ गए हैं, इसका फायदा लखनऊ सुपर जायंट्स को प्वाइंट्स टेबल में भी मिला। वही इस शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस को दोहरा नुकसान हुआ है।
मुंबई इंडियंस को मिली शिकस्त
मंगलवार 16 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें लखनऊ के हाथों मुंबई को शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर थी, वही मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर काबिज थी, लेकिन इस मैच के परिणाम आने के बाद दोनों ही टीमों की स्थिति में काफी बदलाव हुआ है।
जहां लखनऊ सुपर जायंट्स इस मुकाबले में जीत के बाद 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ चुकी है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस को दूसरा बड़ा नुकसान अंकतालिका में नेट रन रेट के मामले को लेकर हुआ है। इस मैच से पहले भी टीम का नेट रन रेट माइनस में चल रहा था और अब तो उसमें कुछ और अंक जुड़ गए हैं।
यह रही टॉप – 4 टीमें
आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल के दौरान 18 अंकों पर मौजूद गुजरात टाइटंस इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जी हां गुजरात इस समय नंबर वन पर काबिज है, वही 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर सीएसके मौजूद है। इसके अतिरिक्त तीसरे स्थान पर इतने ही अंकों के साथ अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आ गई है, इसके साथ ही सात मैच जीतकर 14 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर काबिज है।