IPL 2023: एमएस धोनी को लेकर सीएसके के सीईओ ने दिया बड़ा बयान, क्या फिर से कप्तान बनते हुए दिखाई देंगे माही

By Manika Paliwal On September 4th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023: एमएस धोनी को लेकर सीएसके के सीईओ ने दिया बड़ा बयान, क्या फिर से कप्तान बनते हुए दिखाई देंगे माही

टीम इंडिया के सफल कप्तानों की अगर बात की जाए तो और एमएस धोनी का नाम ना आए। ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि एमएस धोनी एक ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने टीम इंडिया को हर बार सफलता का स्वाद चखाया है। उन्होंने टीम को साल 2007 में टी-20 साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीताया था। हालांकि एमएस धोनी साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन आईपीएल के जरिए वह भी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह सीएसके के कप्तान बने थे। ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा था कि धोनी का आईपीएल का आखरी सीजन हो सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब शायद वह अगले सीजन भी आपको सीएसके की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इसी पर सीएसके के कप्तान एमएसधोनी की कप्तानी पर तारीफ करते हुए एक बयान बड़ा बयान दिया है।

Read More : टी20 वर्ल्ड कप से पहले इन 2 टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होंगे ये मुकाबले

सीएसके के सीईओ ने कहीं यह बड़ी बातें

csk ceo

आईपीएल 2022 में एमएस धोनी के लिए आखिरी सीजन माना जा रहा था। उन्होंने इस सीजन के शुरू होने से पहले ही अपनी कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद जडेजा के हाथों में कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन उनकी कप्तानी के दौरान टीम को ज्यादातर मैचों में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद जडेजा ने खुद ही सीजन के बीच में कप्तानी को छोड़ने का फैसला किया और धोनी को एक बार फिर से कप्तान बनाया गया। एस एम एस धोनी की कप्तानी को लेकर सीएसके के सीईओ ने दावा करते हुए कहा है कि अगले सीजन विद होने ही कप्तान बनेंगे।

सीईओ ने किया यह बड़ा दावा

csk ceo

एमएस धोनी की कप्तानी पर बातचीत करते हुए सीएसके के सीईओ ने बड़ा दावा करते हुए बड़ी बातें की है उन्होंने कहा है कि एमएस धोनी आईपीएल 2023 में भी कप्तानी करेंगे। हालांकि फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि धोनी ने भले ही साल 2020 में संन्यास ले लिया हो। लेकिन उनका नाम फैंस के बीच में जमकर बोला जाता हैं। है क्योंकि धोनी की कप्तानी के दौरान टीम इंडिया ने कई मुकाबले जीते हैं और धोनी की गिनती भी टीम इंडिया के सफल कप्तानों के रूप में की जाती है।

आईपीएल 2022 में कुछ इस तरीके का था धोनी का प्रदर्शन

Mahendra singh dhoni

आईपीएल 2022 सीएसके के लिए काफी बुरा था। क्योंकि आईपीएल की सबसे सफल टीम का ही जाने वाली सीएस के सीजन में एक भी मैच देखने के लिए बुरी तरह से तरस रही थी। हालांकि एमएस धोनी की कप्तानी वापस लेने के बाद सीएस के आखिर में कुछ मुकाबले जीतने में कामयाब हुई। लेकिन आगे का सफर तय नहीं कर पाई। इस सीजन में भले ही धोनी की टीम ने कमाल नहीं दिखा पाया हो लेकिन धोनी ने कई मुकाबलों में फिनिशर की भूमिका निभाई है उन्होंने 14 मुकाबले खेल खेलते हुए 33.14 की औसत से 232 रन बनाए थे जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल था।

Read More : हरभजन ने इस खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया का अगला कप्तान, बताया- भारत को मिल चुका है दूसरा धोनी