IPL 2023 : ग्लेन मैक्सवेल ने किया तूफानी प्रदर्शन, जडा ऐसा छक्का कि झूम उठे फैंस, वायरल वीडियो
By Sangeeta Tiwari On May 12th, 2023

IPL 2023 : IPL 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस में गेंदबाजी का फैसला किया, वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में कामयाब रही। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए काफी बेहतरीन पारी खेली, उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़ दमदार प्रदर्शन किया। मैक्सवेल ने इस मैच के दौरान एक ऐसा छक्का जड़ दिया जिसे देखने के बाद खुशी से नाचने लगे।
Whenever RCB are two down in powerplay, this guy comes and plays some extra ordinary shots. So difficult to set the field against Glenn Maxwell!#MAXWELL #GlennMaxwell #RCBvsMI #MIvRCB #IPL2023 #TATAIPL2023 #RCB pic.twitter.com/nicDuXhq4g
— Chirag Gandhi (@ChiragGandhi_18) May 9, 2023
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से क्रिस जोर्डन ने 11वां ओवर लगाया, जिसमें ओवर की पांचवी गेंद पर मैक्सवेल ने अनोखा रिवर्स स्वीप खेला और थर्ड मैन एरिया में छक्का जड़ दिया। मैक्सवेल का यह छक्का देख सब आश्चर्यचकित हो उठे। उनके इस छक्के में बेहतरीन टाइमिंग भी थी, मैक्सवेल का यह छक्का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी प्रदर्शन कर बनाए 68 रन
मुंबई के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी प्रदर्शन किया 33 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के जड़ने में कामयाब रहे। विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद मैक्सबेल क्रीज पर आए और आते ही उन्होंने तूफानी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और टीम को एक मजबूत स्थिति पर ला खड़ा कर दिया। बेहरेनडॉर्फ द्वारा उन्हें शिकार बनाया गया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड के नाम शामिल है।
मुंबई इंडियंस : मुंबई इंडियंस की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ के नाम शामिल हैं।
Read Also:-IPL 2023 : KKR vs SRH : एडम मार्करम ने इस खिलाड़ी पर फ़ोड़ा हार का ठीकरा, बताया कहां हुई गलती