IPL 2023: कहीं दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी समय में पंत न दे धोखा, वरना अधूरा रह जाएगा ट्रॉफी जीतने का सपना

By Manika Paliwal On November 26th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023: कहीं दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी समय में पंत न दे धोखा, वरना अधूरा रह जाएगा ट्रॉफी जीतने का सपना

23 दिसंबर के दिन आईपीएल का मिनी ऑक्शन कोच्चि में किया जाएगा। वहीं सभी टीमें आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियों में जुड़ गयी हैं। जहां सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों को बेहतर बनाने के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिटेन और कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर रही है। तो वहीं बात अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम की करें तो टीम ने आगामी सत्र से पहले शार्दुल ठाकुर और टिम सेफर्ट को केकेआर के साथ ट्रेंड दिया हैं। इतना ही नहीं टीम ने मनदीप सिंह और केएस भरत को रिलीज कर दिया हैं।

Read More : आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स ने लिया बड़ा फैसला, मयंक अग्रवाल को हटा धवन को दी कप्तानी की गद्दी

दिल्ली कैपिटल्स को सता रही है यह बड़ी चिंता

दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार गिर रही ऋषभ पंत की परफॉर्मेंस एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। काफी समय से पंत का बल्ला खामोश दिखाई दे रहा है। हालाकिं पंत टीम के एक मुख्य खिलाड़ी हैं। टी20 वर्ल्ड कप से लेकर पंत अब तक चार T20 इंटरनेशनल पारी खेल चुके है और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 26 रन बनाए हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में भी खिलाड़ी खेलते हुए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था।

हालांकि आईपीएल में भी खिलाड़ी ने 98 मुकाबले खेलते हुए अपने बल्ले से 2838 रन बनाए हैं। आईपीएल में पंत ने अभी तक 15 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया है। आईपीएल से पहले खिलाड़ी का फॉर्म में आना काफी ज्यादा जरूरी है।

इन खिलाड़ियों पर नजर गड़ाए बैठी है दिल्ली

इस मिनी ऑक्शन से पहले दिल्ली की टीम अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए अपनी नजरें बेहतरीन गेंदबाजों पर टिकाए रहेगी। हालांकि टीम ने अभी तक कुल 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और इसी के साथ टीम को 1 विकेट कीपर की भी जरूरत है।

दिल्ली के द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों पर

रिटेन खिलाड़ी
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल

रिलीज खिलाड़ी

शार्दुल ठाकुर, टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बार, केएस भरत, मनदीप सिंह

Read More : टीम इंडिया की सलामी जोड़ी रोहित और राहुल की जगह पर मंडराया खतरा, वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत को मिला विस्फोटक बल्लेबाज