IPL 2023: मिनी ऑक्शन से पहले आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया किस खिलाड़ी की लगेगी सबसे महंगी बोली

By Manika Paliwal On December 23rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023: मिनी ऑक्शन से पहले आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया किस खिलाड़ी की लगेगी सबसे महंगी बोली

23 दिसंबर को कोच्चि में आईपीएल के मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। जहां सभी फ्रेंचाइजी अपनी अपनी टीम को मजबूत करने के इरादे से आएंगी। हालांकि आईपीएल 2023 की तैयारियां काफी जोरों शोरों से हैं। आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी से छटनी शुरू कर दी है। हर टीम से कुछ खिलाड़ियों को रिटेन तो कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। हालांकि इस लिस्ट के जारी होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कमेंटेटर क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है और उन खिलाड़ियों के नाम भी बताए हैं। जो इस साल आईपीएल के मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं।

Read More : IPL Auction: 16 दिसंबर को इस जगह की जाएगी आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी, जानिए कितने का होगा पर्स

आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी

दरअसल टीम की घोषणा हो जाने के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक ट्वीट किया। जहां उन्होंने अपने फैंस के साथ अपने मन की बात को शेयर किया उन्होंने कहा कि

“अगर ग्रीन अपना नाम ऑक्शन के लिए डालते हैं, तो वो सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं. सैम करन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं. जबकि बेन स्टोक्स तीसरे. नीलामी आश्चर्यचकित कर सकती है, लेकिन वरीयता क्रम यही होना चाहिए। “

T20 वर्ल्ड कप में दिखा चुके हैं अपना जलवा

बात अगर सबसे पहले बेन स्टोक्स की करें तो T20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच खिलाड़ी ने एक शानदार मैच विनिंग पारी खेली थी। इतना ही नहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी संपूर्ण ने भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता था। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से भी नवाजा गया।

लिस्ट में मौजूद है यह तीसरा बड़ा नाम

इंग्लैंड को जीत दिलाने में श्याम करण की एक बहुत बड़ी भूमिका रही है। इस खिलाड़ी ने 13 विकेट चटकाने का काम किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने एक साथ एक के बाद एक 5 विकेट लिए थे वही बेन स्टोक्स आईपीएल 2022 में खेलते हुए नजर नहीं आए थे। लेकिन इस खिलाड़ी को साल 2017 और 18 में सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था।

Read More : VIDEO : ‘प्रेशर है तब मत खेलों आईपीएल’, कपिल देव भारतीय खिलाडियों के वर्क लोड पर बोले