IPL 2023: अगर CSK इन 2 खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी में करले शामिल, तो धोनी की टीम फिर बन सकती है की विजेता
By Sangeeta Tiwari On December 20th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। जिसके लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में 23 दिसंबर को होने जा रहा है। 5 बार की विजेता रही मुंबई इंडियंस द्वारा एक बार फिर से आईपीएल का खिताब अपने नाम करने की कोशिशें की जाएंगी। तो वहीं पिछले सीजन खराब प्रदर्शन करने वाली चार बार की विजेता रही सीएसके भी अपनी टीम को मजबूती देते हुए हर हाल में मुंबई की बराबरी करते हुए खिताब हासिल करने का प्रयास करेगी।
अगर सीएसके की टीम इन दो खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल करने में कामयाब रहती है, तो यकीनन इस साल का खिताब सीएसके टीम के नाम होने से कोई नहीं रोक सकेगा।
केन विलियमसन
रिपोर्ट के मुताबिक इस बात का पूरी तरह से दावा किया जा रहा है, कि महेंद्र सिंह की धोनी की कप्तानी वाली सीएसके टीम किसी भी कीमत पर अपने खेमे में इस खिलाड़ी को शामिल करने का प्रयास अवश्य करेगी।
अगर सीएसके इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रहती है, तो यह टीम के लिए ना सिर्फ एक बड़ी कामयाबी साबित होगी, बल्कि केन विलियमसन का बेहतरीन और दमदार प्रदर्शन सीएसके को एक बार फिर से जीत का ताज पहनाने में कामयाब साबित होगा।
बेन स्टोक्स
किसी भी कीमत में आगामी आईपीएल से पहले ऑलराउंडर खिलाड़ी की कमी को पूरा करने के लिए सीएस के द्वारा बेन स्टोक्स को अपने खेमे में शामिल करने का प्रयास करना ही होगा। क्योंकि बेन स्टोक्स एक बहुत ही अच्छे ऑलराउंडर खिलाड़ी है, और टी-20 मैच के दौरान भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी बेहतरीन और शानदार रहता है।
ऐसी सिचुएशन में न सिर्फ सीएसके बल्कि आईपीएल में अधिकतर टीमें इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास करेंगी। अगर अपने खेमे में सीएसके इस खिलाड़ी को शामिल करने में कामयाब रहती है, तो इससे ना सिर्फ टीम को मजबूती मिल सकेगी, बल्कि उसके जीतने के चांस भी बहुत अधिक बढ़ जाएंगे।
Read Also:-भारत से छीन सकती है ICC विश्व कप 2023 की मेजबानी, बड़ी मुश्किल में फंसी हुई है बीसीसीआई