India vs Hong Kong: हांगकांग के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की Playing 11, इन खिलाड़ियों कटेगा पत्ता
By Manika Paliwal On August 31st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया ने एशिया कप में पाकिस्तान को बहुत ही शानदार अंदाज में करारी शिकस्त दी है। भारत ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया है। अब 31 अगस्त को टीम इंडिया का सामना हांगकांग टीम से होने वाला है। यक़ीनन इस मैच में को जीतकर टीम इंडिया सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करना पसंद करेगी।ऐसे में रोहित शर्मा कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखा सकते हैं।
कुछ इस तरह का हो सकता है टॉप आर्डर

भारत के लिए ओपनिंग करने वाले केएल राहुल और रोहित शर्मा दोनों ही मैदान में आपको उतरते हुए दिखाई दे सकते हैं। पहले मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। वहीं कप्तान रोहित शर्मा अपनी पुरानी लय में यकीनन वापसी नजर आएंगे। इस नंबर पर सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का उतरना लगभग तय माना जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित हुए थे । लेकिन वह बड़ी पारी हांगकांग के खिलाफ खेलने की जरूर कोशिश करेंगे।
इन खिलाड़ियों को मिल सकती है मिडिल ऑर्डर में जगह

पाकिस्तान के खिलाफ नंबर चार पर जडेजा को जगह मिली थी। ऐसे में बैटिंग ऑर्डर में लेफ्ट राइट कंबिनेशन मनाने के लिए कप्तानों ने नंबर चार पर मौका दे सकते हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव की जगह दीपक हुड्डा को मौका दिया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी खेल नहीं पाए थे जिसकी वजह से शायद दीपक को यहां पर जगह दी जाए। विकेटकीपर की जिम्मेदारी यकीन दिनेश कार्तिक के पास होगी। पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या बतौर आलराउंडर खेलेंगे।
टीम में शामिल हो सकते हैं यह गेंदबाज

पाकिस्तान के खिलाफ सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिखाया था। वहीँ भुवनेश्वर कुमार ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा और अर्शदीप सिंह ने भी शानदार गेंदबाजी की थी। लेकिन आवेश खान यहां पर महंगे साबित हुए थे ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा आवेश खान की जगह यकीनन स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका देने के बारे में सोच सकते हैं।
हांगकांग के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, दीपक हु्ड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल.