IND vs WI : टेस्ट डेब्यू में ही जड़ बैठे सेंचुरी, ऐसा करने वाले Yashasvi Jaiswal बने पहले भारतीय बल्लेबाज

IND vs WI : मात्र 21 वर्षीय खिलाड़ी Yashasvi Jaiswal ने टेस्ट डेब्यू में आक्रमक प्रदर्शन कर चारों तरफ तहलका मचा दिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसके पहले टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया।

वह 16 गेंदों में अपना खाता खोलने में कामयाब रहे, उसके बाद फिर यह बल्लेबाज रुका ही नहीं, और एक के बाद एक बेहतरीन शॉट लगाते हुए विडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। 215 गेंदों में यशस्वी 11 चौके जड़ शतक जड़ने में कामयाब रहे। इसी के साथ यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

भारत से बाहर टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ रचा इतिहास

यशस्वी जयसवाल भारत से बाहर खेले जा रहे टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। इसके साथ ही वह टेस्ट डेब्यू में भी शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर धवन द्वारा मोहाली में और पृथ्वी शॉ द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में टेस्ट शतक जड़ा गया था।

जैसे ही यशस्वी जायसवाल ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा, भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यशस्वी जायसवाल ने अपना शतक पूरा करने के बाद सीनियर्स के सम्मान में अपने सिर को झुकाया और उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा से काफी तारीफें भी बटोरी।

विंडीज के खिलाफ रोहित – यशस्वी की रही सबसे बड़ी साझेदारी

अपने इसी आक्रमक प्रदर्शन के साथ रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया है। यह दोनों बल्लेबाज 202 रन बनाकर वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर का रिकॉर्ड तोड़ बैठे।

टेस्ट डेब्यू पर भारत के सलामी बल्लेबाज के रूप में शतक

साल 2013, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, शिखर धवन – 187 रन

साल 2018, भारत बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट पृथ्वी शॉ – 134 रन

साल 2023, भारत बनाम वेस्टइंडीज, डोमिनिका, यशस्वी जायसवाल – 100 रन*

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

209* – रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल, डोमिनिका, 2023
201 – वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर, मुंबई
159 – वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर, ग्रोस
153 – सुनील गावस्कर और चेतन चौहान, मुंबई

136 – सुनील गावस्कर और अंशुमन गायकवाड़, किंग्स्टन

Read Also:-भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, Shreyas Iyer नेट्स पर खेलते आए नजर, वायरल वीडियो