IND VS SL : मैं जानता हूं कि स्पिनरों को कैसे निशाना बनाना है।” मैन ऑफ़ द मैच जीतने के बाद दीपक हुड्डा का बड़ा बयान

By Manika Paliwal On January 3rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND VS SL : मैं जानता हूं कि स्पिनरों को कैसे निशाना बनाना है।" मैन ऑफ़ द मैच जीतने के बाद दीपक हुड्डा का बड़ा बयान

IND VS SL: मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहला T20 मुकाबला खेला गया। जहां भारत ने बहुत ही रोमांचक तरीके से 2 रनों के साथ मुकाबले को जीत लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए तो वही जवाब में श्रीलंका की टीम 160 रनों पर ही ढेर हो गई

हालांकि इस मुकाबले में भारत की ओर से दीपक हुड्डा ने 23 गेंदों पर 41 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। ख़िताब को जीतने के बाद दीपक हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने बताया है कि किस तरीके से स्पिनरों को उन्होंने निशाना बनाया।

Read More : Team India: साल 2023 क्रिकेट की दुनिया में राज करने वाले यह 5 भारतीय खिलाड़ी, लिस्ट में फल विक्रेता का बेटा भी शामिल

दीपक हुड्डा ने दिया बड़ा बयान

मैन ऑफ द मैच पुरस्कार पाने के बाद दीपक हुड्डा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि

“मैं जिस नंबर पर बल्लेबाजी करता हूं उसके अनुसार अभ्यास करने की पूरी कोशिश करता हूं। हम चर्चा कर रहे थे कि यह 2-3 हिट की बात है और हम कुछ गति प्राप्त करेंगे। मैं हर तरह से योगदान देना चाहता हूं। मैं घरेलू क्रिकेट खेलकर आ रहा हूं जानता हूं कि स्पिनरों को कैसे निशाना बनाना है।”

भारत ने जीता मुकाबला

बात अगर मैच की करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया भारत की ओर से ईशान किशन ने 33 रन तो वही गिल ने 7 रन सूर्यकुमार यादव ने 7 रन संजू सैमसन ने 5 रन तो वही हार्दिक पांड्या ने 29 रनों की पारी खेली। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन था लेकिन इसके बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने तूफानी पारी खेली दीपक ने 41 रन वही अक्षर पटेल ने 31 रन बनाकर भारत के स्कोर को 162 रनों तक पहुंचा दिया।

वहीं 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम के ओपनर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 28 रन बनाए। हालांकि भारत में श्रीलंकाई टीम को मौका नहीं दिया और 11वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर उन का स्कोर से सीखिए ट्रेनों का था जिसके बाद श्रीलंका की पारी को कप्तान दासन सेना का ने संभाला उन्होंने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए तो वही चामिका करुणारत्ने ने श्रीलंका को बनाए रखा और आखिरी ओवर तक पहुंचाया। श्री लंका को आखिरी 1 गेंद में 4 रन चाहिए थे लेकिन श्रीलंका 2 रन ही बना पाए और भारत ने 2 रनों से मुकाबला जीत लिया।