IND vs SL 2nd ODI: अब कोलकाता के इस मैदान में भिड़ेंगी भारत और श्रीलंका, जानिए कहां,कैसे देख पाएंगे मुकाबला
By Manika Paliwal On January 11th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 जनवरी यानी कि गुरुवार के दिन कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। पहला वनडे जीतने के बाद भारतीय टीम 20 मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी
वहीं श्रीलंकाई टीम के लिए यह करो या मरो वाली स्थिति होगी ऐसे में दोनों की टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या होने वाली है। कहां और कैसे इस मुकाबले का लुफ्त उठाया जा सकता है चलिए आपको देते हैं सारी जानकारी
Read More : एशिया कप से पहले ही मैदान में होगी भारत-पाकिस्तान के बीच जंग, जानिए कब, कहां होगा मैच
मैच डिटेल
भारत बनाम श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला 1:30 बजे से शुरू होगा हालांकि टॉस की प्रक्रिया 1:00 बजे तक खत्म हो जाएगी।
कब और कहां देख सकते हैं मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का यह मुकाबला 12 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे से शुरू हो जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर किया जाएगा। हालांकि इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी उपलब्ध है। फ्री डीटीएच कनेक्शन पर भी यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर आप देख सकते हैं
श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), अक्षर पटेल, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी.
भारत के खिलाफ श्रीलंका टीम की प्लेइंग इलेवन
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका.
Read More : रणजी ट्रॉफी: भारत को मिला रविंद्र जडेजा जैसा घातक आलराउंडर, एक ओवर में बदल डालता है मुक़ाबले का रुख