IND vs SL 3rd: रविवार को भारत से होगा श्री लंका का सामना, जानिए कब, कहां देख सकते है मुकाबला साथ ही दोनों की प्लेइंग 11

By Manika Paliwal On January 14th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs SL 3rd: रविवार को भारत से होगा श्री लंका का सामना, जानिए कब, कहां देख सकते है मुकाबला साथ ही दोनों की प्लेइंग 11

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के दोनों मुकाबलों को जीत लिया है। रोहित शर्मा एंड कंपनी तीसरे मुकाबले को भी जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी तो वही मेहमान टीम तीसरे वनडे को जीतकर अपनी नाक बचाना चाहिए। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला कब और कहां कैसे खेला जाएगा चली आपको बताते हैं इसकी पूरी जानकारी।

Read More : भारतीय टीम के लिए नासूर बना ये बड़ा खिलाड़ी, तीसरे वनडे से टीम से साफ़ हो सकता है पत्ता

मैच डिटेल

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 15 जनवरी यानी कि रविवार के दिन भारतीय समय के मुताबिक 1:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि यह मुकाबला तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि दोनों ही टीमों के बीच टॉस की प्रक्रिया 1:00 बजे संपन्न हो जाएगी।

कहां और कैसे देख सकते हैं मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का यह निर्णायक मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार एप पर भी होगी फ्री डीटीएच कनेक्शन पर यह मुकाबला स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: शुभमन गिल, एचएच पांड्या, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप शर्मा, उमरान मलिक, एम शमी, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका टीम: पाथुम निसांका, नुवानिडु फर्नांडो, सी असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), डी डी सिल्वा, डब्ल्यू हसरंगा, सी करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, के मेंडिस लाहिरू कुमारा, के राजिथा

Read More : भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, टीम में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री के साथ इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी