IND vs NZ: कही बारिश न ख़राब कर दें टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला, इस जगह होगी टीवी और मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग
By Manika Paliwal On November 17th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs NZ: हार्दिक पांड्या की कप्तानी से सजी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 18 नवंबर को वेलिंगटन मैदान में खेलना है। टी 20 सीरीज के लिए टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। तो वही T20 सीरीज का कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया है। ऐसे में इस सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। आप कहां इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं पिच रिपोर्ट सहित इस मुकाबले की सारी जरुरी जानकारी।
Read More : T20 World Cup: सेमीफाइनल में हारने पर भी मालामाल हुई टीम इंडिया, ICC ने दिए करोड़ों रुपये
एक नजर वेदर रिपोर्ट पर
भारत बनाम न्यूजीलैंड के 20 अगर बारिश की बात करें तो आपको बता दें कि यहां का मौसम बारिश की वजह से खराब होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के आसार ज्यादा से ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। अगर ऐसे में बारिश होती है तो पिच का मजा आज पूरी तरीके से ही बदल सकता है
कहां और कैसे देख सकते हैं इसका प्रसारण
जानकारी की आपको बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली T20 सीरीज का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर अमेज़न प्राइम वीडियो है। सीरीज के सभी मुकाबले प्राइम वीडियो एप पर लाइव स्ट्रीम में होंगे। कोई दूसरा प्राइवेट टीवी चैनल सीरियल्स को ब्रॉडकास्ट नहीं कर रहा है। हालांकि डीडी स्पोर्ट टीवी पर आप मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
एक नजर दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर
भारतीय टीम – शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड टीम –केन विलियमसन (c), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे (wk), लॉकी फर्ग्यूसन, टॉम लैथम (wk), डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी ब्लेयर टिकनर