IND vs NZ: वर्ल्ड कप के तुरंत बाद सबसे पहले न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, एक नजर पूरे शेड्यूल पर

By Manika Paliwal On November 1st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

न्यूजीलैंड बनाम भारत

टीम इंडिया इस समय T20 वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त है। जहां टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक मैच में जीत हासिल करने की दरकार है। तो वही इस बीच सिलेक्टर्स ने टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। दरअसल आपको बता दें कि टीम को T20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। जहां पर उन्हें तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है।

Read More : कोच राहुल द्रविड़ को छोड़ अब महेंद्र सिंह धोनी की सलाह मान रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, मिल गए इसके इशारे

वर्ल्ड कप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

बीसीसीआई समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद आयोजित होने वाले टीम इंडिया के पहले दौरे का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप खेलने के तुरंत बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। जहां पर उसे तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर टीम इंडिया का क्या शेड्यूल होने वाला है और किस दिन कौन कौन सा मैच खेला जाएगा।

टी 20 सीरीज का शेड्यूल

दोनों ही टीमों के बीच पहला t20 स्काई स्टेडियम, 18 नवंबर, शुक्रवार के दिन खेला जायेगा। भारतीय समय के मुताबिक ये सीरीज दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

दोनों ही टीमों के बीच दूसरा टी20 बे ओवल माउंट में 20 नवंबर रविवार के दिन खेला जायेगा। यह टूर्नामेंट भारतीय समयानुसार- दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

दोनों ही टीमों के बीच तीसरा टी20 मैकलीन पार्क, नेपियर, 22 नवंबर मंगलवार के दिन खेला जायेगा। भारतीय समयानुसार- दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

दोनों ही टीमों के बीच पहला वनडे ईडन पार्क, ऑकलैंड, 25 नवंबर शुक्रवार के दिन खेला जायेगा भारतीय समयानुसार- सुबह 7 बजे से ये मुकाबला शुरू होगा।

दोनों ही टीमों के बीच दूसरा वनडे; सेडॉन पार्क, हैमिल्टन, 27 नवंबर, रविवार के दिन खेला जायेगा। भारतीय समयानुसार- सुबह 7 बजे से ये मुकाबला शुरू होगा।

दोनों ही टीमों के बीच तीसरा वनडे; हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च, 30 नवंबर, बुधवार के दिन खेला जायेगा। भारतीय समयानुसार- सुबह 7 बजे से ये मुकाबला शुरू होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया :

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल , मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम:

शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

Read More : कोच राहुल द्रविड़ को छोड़ अब महेंद्र सिंह धोनी की सलाह मान रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, मिल गए इसके इशारे