IND vs NZ, STAT: आज के महामुकाबले में बने कुल 8 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और गिल ने लगाई झड़ी

By Manika Paliwal On January 21st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

आज के महामुकाबले में बने कुल 8 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और गिल ने लगाई झड़ी

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। जिसमें रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम महज 108 रन बनाकर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट रहते हुए मुकाबले को अपने नाम किया। तो वही सीरीज भी जीत ली हालांकि आज के इस महा मुकाबले में कुल 8 बड़े रिकॉर्ड बने हैं जहां रोहित शर्मा और गिल की जोड़ी ने इतिहास रचने का बड़ा काम किया है।

Read More : रोहित शर्मा की इस गलती की वजह से डूबी टीम इंडिया की लुटिया, इस खिलाड़ी को देते मौका तो बना देता 300 रन

आज के महामुकाबले में बने 8 बड़े रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के बीच अब तक 115 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 57 मुकाबले जीते हैं तो वहीं न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीतने का काम किया है वहीं दोनों के बीच एक मुकाबला टाई हुआ है जिसमें सात मुकाबलों का कोई भी नतीजा नहीं निकला है।

रोहित शर्मा ने आज अपने वनडे करियर का 48 वां शतक लगाया है।

भारतीय टीम ने लगातार सातवां वनडे मुकाबला जीतकर इतिहास रचने का काम किया है। तो वहीं भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है।

इशान किशन ने आज अपने वनडे क्रिकेट में 50 चौके पूरे किए हैं।

मोहम्मद शमी ने घरेलू मैदान पर वनडे क्रिकेट में 50 विकेट लेने का काम किया है।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल इस सीजन में ओपनिंग कर रहे हैं
143, 33, 95, 60, 72

भारत के खिलाफ पांचवें विकेट की गिरावट पर सबसे कम स्कोर
15/5 न्यूजीलैंड रायपुर 2023 *
26/5 इंग्लैंड द ओवल 2022
29/5 पाक कोलंबो 1997
30/5 जिम हरारे 2005

पांचवें विकेट की गिरावट पर न्यूजीलैंड का न्यूनतम स्कोर
15/5 बनाम भारत रायपुर 2023*
18/5 बनाम श्रीलंका कोलंबो 2001
20/5 बनाम बान मीरपुर 2010
21/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया फरीदाबाद 2003

Read More : IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों के धमाल के बाद रोहित की तूफानी पारी में उड़ा न्यूज़ीलैंड, 8 विकेट से साथ सीरीज पर जमाया कब्ज़ा