Ind vs NZ: अर्शदीप सिंह की जगह पर मंडराएं खतरे के बादल , दूसरे टी20 मैच से साफ़ हो सकता है पत्ता ये खिलाड़ी लेगा जगह

By Manika Paliwal On January 28th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

Ind vs NZ: अर्शदीप सिंह की जगह पर मंडराएं खतरे के बादल , दूसरे टी20 मैच से साफ़ हो सकता है पत्ता ये खिलाड़ी लेगा जगह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 जनवरी के दिन खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला रांची में हुआ था तो वहीं भारत को इस में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस मुकाबले के दौरान भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए। जिसके चलते टीम को कहीं ना कहीं हार का मुंह देखना पड़ा तो वहीं दोनों टीमों के बीच अब अगला मुकाबला 29 जनवरी के दिन खेला जाएगा। लेकिन दोबारा से प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को मौका मिलेगा चलिए बताते हैं।

Read More : बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्रिकेट की जगह फुटबॉल खेलने लगे भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, देखें वीडियो

अर्शदीप का साफ हो सकता है पत्ता

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच 4 ओवर डालते हुए जहां सिर्फ एक विकेट हासिल किया। वहीं उन्होंने 51 रनों का नुकसान भी किया। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड की पारी का आखिरी ओवर भी डाला। वहीं ओवर में एक नो बॉल के साथ 27 रन लुटा डालें । अर्शदीप सिंह के इसी ओवर के चलते जहां न्यूजीलैंड को 177 रन बनाने में मदद मिली तो वहीं भारत की हार में खिलाड़ी ने बड़ी भूमिका निभाई।

यह खिलाड़ी लेगा अर्शदीप की जगह

दूसरे टी-20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह की जगह मुकेश कुमार ले सकते हैं। बता दें कि मुकेश ने टीम इंडिया के लिए अभी तक एक भी डेब्यु मुकाबला तो नहीं खेला है। लेकिन श्रीलंका सीरीज के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल जरूर किया गया था। मुकेश को भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। लेकिन उन्हें एक बार भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला।

खिलाड़ी के आंकड़े

बिहार के गोपालगंज में जन्मे मुकेश कुमार ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में इंडिया ए के लिए मुकाबले खेले थे। सीरीज में दो मुकाबले खेलते हुए 9 विकेट चटकाए थे। वही बता दें कि 35 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेलते हुए खिलाड़ी ने 134 विकेट लेने का काम किया है। वही लिस्ट ए व उनके नाम 24 मैच में 26 विकेट दर्ज है। हालांकि वह इस बार आईपीएल में भी दिखाई देंगे दिल्ली की टीम ने इस खिलाड़ी को 5.50 करोड़ की मोटी रकम के साथ खेलने का हिस्सा बनाया है।

Read More : इस भारतीय क्रिकेटर को मिला था पहली पत्नी से धोखा, दूसरी पत्नी ने सुधार दी खिलाड़ी को जिंदगी