T20 World Cup: नीदरलैंड को बेहद हल्के में ले रहे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव नहीं की प्रैक्टिस

By Manika Paliwal On October 26th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ चार विकेट से जीत लिया है। एशिया कप टूर्नामेंट में करारी शिकस्त खाने वाली टीम इंडिया के ऊपर इस मुकाबले से पहले काफी ज्यादा प्रेशर था। लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी से सजी टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ एक शानदार जीत हासिल हुई।

हालांकि इस समय टीम इंडियामें में भरपूर जोश है और अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला नीदरलैंड के साथ खेलना है। जिसके लिए पूरी टीम सिडनी पहुंच चुकी है अब इस बीच एसएससी में प्रैक्टिस सेशन भी खेला जा रहा है। लेकिन इस प्रैक्टिस सेशन के बाद रोहित शर्मा और सुरेश कुमार यादव अपनी पत्नियों के साथ रोड वॉक पर भी निकले हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Read More : IND vs PAK: शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी से बचने के लिए सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को दिया गुरुमंत्र

इन खिलाड़ियों ने नहीं लिया था प्रैक्टिस मैच में हिस्सा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ 27 अक्टूबर को खेलने वाले हैं। और इसी के साथ कप्तान व टीम के अन्य सदस्य सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पहला प्रैक्टिस मैच भी पूरा कर चुके हैं।

हालांकि आपको बता दें कि इस मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या मौजूद नहीं थे। तो वहीं टीम के गेंदबाज शमी और अर्शदीप भुवनेश्वर कुमार ने भी इस प्रैक्टिस मैच में हिस्सा नहीं लिया है।

प्रैक्टिस सेशन के बाद अपनी पत्नी के साथ घूमने निकले टीम इंडिया के कप्तान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ और अपने बच्चों के साथ सिडनी की सड़कों पर घूमते नजर आए रोहित ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तस्वीर को लगाया था, जिसकी वजह से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव पर अपनी पत्नी के साथ ड़े आउट करते हुए नजर आए।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपने मुख्य खिलाड़ियों को आराम दे सकती हैं। हालांकि पांड्या की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है इसके साथ ही अक्षय पटेल की जगह यूज़वेंद्र चहल को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है