IND vs BAN: बांग्लादेश बनाम भारत वनडे सीरीज से बाहर हुए जडेजा यश दयाल, इन 2 खिलाड़ियों को मिली जगह
By Manika Paliwal On November 25th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम को 60 साल के आखिरी महीने में बांग्लादेश का दौरा भी करना है। जहां पर टीम इंडिया को बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज खेलनी है लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम के लिए बुरी और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बता दें कि टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी और तेज गेंदबाज को चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा है। जिसकी वजह से टीम में कई बदलाव किए गए हैं और अब ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि खिलाड़ी की जगह अन्य खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
Read More : IND vs BAN: जडेजा की जगह बांग्लादेश दौरे पर टीम में शामिल हो सकता है ये धुरंधर खिलाड़ी
जडेजा की जगह यह दो खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
बांग्लादेश दौरे के खिलाफ ऑलराउंडर खिलाड़ी जडेजा और तेज गेंदबाज यश दयाल टीम से बाहर हो गए। जडेजा की चोट से अभी तक पूरी तरह नहीं उभर पाए हैं और यश दयाल को भी पीठ में चोट लगी है। उनकी जगह बंगाल की टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहबाज अहमद और मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को टीम में शामिल किया गया है। इन दिन दोनों ही खिलाड़ियों को वहां पर बुला लिया गया है और अब दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए शहबाज और कुलदीप के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी को भी नहीं चुना गया है।
बीसीसीआई ने दिया ये बयान
भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए यश दयाल और रवींद्र जडेजा की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और हरफनमौला शाहबाज अहमद को नामित किया है। दयाल की पीठ के निचले हिस्से में समस्या है और उन्हें श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है जबकि जडेजा अभी तक अपने घुटने की चोट से उबर नहीं पाए हैं और बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।
टीम के लिए कोई विकल्प नहीं दिया गया है
न्यूजीलैंड में 25 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए कुलदीप और शाहबाज़ को शुरू में टीम में नामित किया गया था। हालांकि, अब वे बांग्लादेश जाने वाली टीम का हिस्सा होंगे। न्यूजीलैंड में वर्तमान में एकदिवसीय टीम के लिए कोई विकल्प नहीं दिया गया है।
Read More : IND vs BAN: टीम इंडिया से मिली शर्मनाक हार के बाद रो दिए बांग्लादेशी खिलाड़ी और फैंस, वायरल हुआ वीडियो