GG vs RCB : शनिवार को आपस में भिड़ेंगी आरसीबी और गुजरात, इस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट
By Manika Paliwal On March 18th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

GG vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात के बीच इस लीग का 16 वां मुकाबला 18 मार्च यानी कि शनिवार के दिन मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां गुजरात की टीम ने अभी तक 6 मुकाबले खेलते हुए महल दो मुकाबलों में ही जीत हासिल की हैं। तो वहीं आरसीबी ने 6 मुकाबलों में से सिर्फ एक मुकाबले में ही जीत को अपने नाम किया है। ऐसे में दोनों ही टीमें मुकाबला जीतने की पूरी कोशिश करती हुई नजर आएंगी। क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन चलिए बताते हैं।
कहां कैसे देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट
मुकाबले का लाइव प्रसारण टेलीकास्ट वायकॉम 18 स्पोर्ट्स चैनल पर होगा। जैसे स्पोर्ट्स स्टार, स्टार स्पोर्ट्स एचडी और स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वही मोबाइल पर जिओ सिनेमा एप पर आप इस मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (w), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह
गुजरात जायंट्स महिला: सबभिनेनी मेघना, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, किम गर्थ, सुषमा वर्मा (डब्ल्यू), दयालन हेमलता, स्नेह राणा (सी), तनुजा कंवर, मानसी जोशी
Read More : IND VS AUS : जानिए कैसा होगा होल्कर की पिच का मिजाज, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन