धोनी को बार-बार बिहारी कहकर चिढ़ाते थे युवराज, एक दिन धोनी ने दिया ऐसा जवाब जिसे सुन चुप हो गए युवराज

By Manika Paliwal On December 15th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

धोनी को बार-बार बिहारी कहकर चिढ़ाते थे युवराज, एक दिन धोनी ने दिया ऐसा जवाब जिसे सुन चुप हो गए युवराज

भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में क्रिकेट को बेहद पसंद किया जाता है। क्रिकेट के चाहने वाले सिर्फ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में ही नहीं बल्कि उनकी हर छोटी-बड़ी बात को जानने के लिए भी बेहद उत्सुक रहते हैं फिर चाहे बाद इन खिलाड़ियों के मैदान में खेलने की हो या फिर क्रिकेट के पीछे ड्रेसिंग रूम की। क्रिकेट प्रेमियों को इनके बारे में जानना बेहद अच्छा लगता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ड्रेसिंग रूम के अंदर कैसा माहौल रहता है। कौन सा खिलाड़ी किस तरीके से अपने को प्लेयर के साथ व्यवहार करता है तो यह खबर आज आपके लिए है।

Read More : क्रिकेट के इतिहास का बड़ा दिन है 6 दिसंबर, एक ही दिन हुआ इन 11 दिग्गजों का जन्म

जब सचिन की हुई थी अपने एक बड़े प्रशंसक के साथ मुलाकात

दरअसल यह बात 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान की है। जब सुधीर चौधरी एक बार फिर से अपने फेवरेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को सपोर्ट करने के लिए मैदान में आए थे और वह लगभग इंडिया के मैच के दौरान भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर आते हैं और अपने पूरे शरीर पर तिरंगा की पेंटिंग करवाते हैं। सचिन 2011 में भी आए और उस दौरान उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ ड्रेसिंग रूम में मिलने का मौका मिला जहां उन्होंने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को भी अपने हाथ से उठाया।

जब सचिन ने टीम को दी थी मोटिवेशनल स्पीच

साल 2003 के वर्ल्ड कप के दौरान छुट्टी मिली है फाइनल में पहुंचने के बाद दूसरे ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के साथ हार गई थी तो भारतीय टीम को उस वक्त सचिन तेंदुलकर ने अपने एक मोटिवेशनल भाषण से उत्साहित किया था। जिसके बाद टीम ने लगातार एक के बाद एक आठ मुकाबले जीते थे।

कपिल देव ने दाऊद को किया था ड्रेसिंग रूम से बाहर

कपिल देव वैसे तो बेहद शांत स्वभाव के खिलाड़ी है लेकिन जब इस खिलाड़ी को गुस्सा आता है तो उनका विकराल रूप देख देख अच्छे-अच्छे डर जाते हैं यह बात दरअसल दिलीप करण ने बताई है कि जब दाऊद अब्राहिम एक बार टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए थे और उन्होंने कपिल देव के साथ मैच फिक्सिंग करने को कहा था। जिसके बाद कपिल देव को इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने दाऊद को फटकार लगाते हुए कहा कि चल बाहर निकल।

जब कोहली के साथ टीम के खिलाड़ियों ने किया था प्रेंक

दरअसल विराट कोहली ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह पहली बार भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो उनके साथ टीम के खिलाड़ियों ने प्रेंक किया उन्होंने बताया कि टीम के खिलाड़ियों ने उनसे कहा कि आपको सचिन तेंदुलकर के पैर छूने हैं। यह हमारी टीम की परंपरा है लेकिन कोहली जब सचिन के पास पैर छूने पहुंचे तो सचिन ने बताया कि उनके साथ फ्रैंक किया गया है।

धोनी को बिहारी कहकर चिढ़ाते थे युवराज सिंह

महेंद्र सिंह धोनी को शुरुआत में टीम इंडिया के ज्यादातर सीनियर खिलाड़ी बिहारी बिहारी कहकर चिढ़ाते थे और युवराज भी धोन को अक्सर बिहारी यह करके ही बुलाते थे। जो धोनी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया करता था एक दिन जब धोनी के सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने युवी से बोला कि यह सब तो ठीक है यह बताओ तुम हमेशा इतना गुस्से में क्यों रहते हो हालांकि इन सबके बाद इन दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई। लेकिन उसके बाद भी धोनी के ऊपर अक्सर यह जाम लगता रहा है कि धोनी की मौजूदगी की वजह से युवराज सिंह को उतनी मौके नहीं मिले हैं जितने व्हाट इज द करत थे।

Read More : टेनिस में चैंपियन बनने के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी कर सकते हैं धोनी, दिए ये बड़े संकेत