महेंद्र सिंह धोनी ने लॉन्च किया फिल्म प्रोडक्शन हाउस, क्रिकेट को छोड़ फील इंड्रस्ट्री में मचाएंगे तहलका

By Manika Paliwal On October 20th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

धोनी

क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब एमएस धोनी फिल्मों की दुनिया में भी तहलका मचाने को पूरी तरह से तैयार है। धोनी को पूरी दुनिया उनके खेल और उनकी कप्तानी के लिए जानती है। वह शानदार विकेटकीपर भी है। इस विकेटकीपर कप्तान को तो लोग आज भी बेहद याद करते हैं। उन्होंने भले ही साल 2020 में क्रिकेट की दुनिया से संयास ले लिया हो लेकिन क्रिकेट के मैदान पर आज उनके फैंस आलोचक इस खिलाड़ी को बेहद याद करते हैं। हालांकि वह क्रिकेट के बाद जल्द ही फिल्मों का निर्माण करते हुए दिखाई देंगे।

Read More : बॉलीवुड की इन 3 अभिनेत्रियों की क्रिकेट के मैदान की पहली पसंद है विराट, करीना से लेकर आलिया तक है फेवरेट

माही ने लॉन्च किया अपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस

दरअसल आपको बता दें हैं कि माही ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम धोनी इंटरटेनमेंट रखा है। वह बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में भी काम करेंगे वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वह तमिल तेलुगू मलयालम भाषा में भी फिल्मों का निर्माण करेंगे। इससे पहले उनकी बायोग्राफी पर एक फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी बन चुकी है। इस मूवी में बतौर लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।

क्रिकेट से संन्यास के बाद भी कम नहीं हुई धोनी की फैन फॉलोइंग

भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया से संन्यास ले लिया हो। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग मैं इस बात का कोई भी असर नहीं पड़ा है आज भी वह आए दिन किसी न किसी कारण के चलते अखबारों की सुर्खियों में बने ही जाते हैं। 41 साल का यह खिलाड़ी अपनी क्रिकेट एकेडमी भी चलाते हैं और कई सारे इंडोर्समेंट भी करते हैं इस कड़ी में उनका फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी है। जिसमें वह छोटी मोटी फिल्मों का निर्माण भी कर चुके हैं। धोनी को खेती के साथ-साथ बाइक और कारों का भी बेहद शौक है और उनके पास अच्छा खासा कार कलेक्शन और बाइक कलेक्शन भी है।

ट्विटर के जरिए हुआ खुलासा

धोनी का प्रोडक्शन हाउस तमिल तेलुगू मलयालम फिल्मों में काम करेगा। वही लेटेस्ट सिनेमा ने एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है उनके प्रोडक्शन हाउस का स्वामित्व महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के पास में है। जबकि आपको बता दें कि विकास बिजनेस हेड हैं और प्रोडक्शन हाउस में अब तक तीन प्रोजेक्ट पर काम किया जा चुका है। जिसमें रोलर ऑफ द लायन, विलेज टू ग्लोरी, द हिडन हिंदू शामिल है।

Read More : बॉलीवुड की इन 3 अभिनेत्रियों की क्रिकेट के मैदान की पहली पसंद है विराट, करीना से लेकर आलिया तक है फेवरेट