Cricket फैंस इन 3 बंद हो चुके टूर्नामेंट का फिर से लेना चाहते हैं मजा, आईसीसी को करना चाहिए सोच विचार

By Sangeeta Tiwari On November 16th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

Cricket फैंस इन 3 बंद हो चुके टूर्नामेंट का फिर लेना चाहते हैं मजा

मौजूदा समय में दुनिया के कई देश Cricket के खेल को देखना और खेलना पसंद करते हैं। धीरे-धीरे यह खेल पूरी दुनिया में अपनी लोकप्रियता के लिए जाना जाने लगा है। समय-समय पर इस टूर्नामेंट में देशों की रुचि को ध्यान में रखते हुए नए प्रारूप जुड़ते गए। जहां पहले टेस्ट प्रारूप खेला जाता था, वही वनडे प्रारूप का आगमन हुआ, और फिर टी-20 प्रारूप चलन में आया। आजकल खिलाड़ियों के साथ-साथ टी-20 प्रारूप को दर्शक भी बहुत अधिक पसंद करने लगे हैं।

बहुत से देशों द्वारा अपने यहां टी20 लीग का आयोजन कराया जाता है। जिसमें अलग-अलग देशों के कई खिलाड़ी मौजूद होते हैं। आईसीसी तथा कई क्रिकेट बोर्ड मिलकर आज से कई साल पहले इस टूर्नामेंट का आपस में आयोजन करवाते थे, जिसमें कई देशों के दिग्गज खिलाड़ियों को भी साथ में खेलते देखा जाता था, और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को दर्शकों को एक ही टीम में खेलते हुए देखने का मौका मिलता था।

हालांकि आज के समय में क्रिकेट का प्रचलन इतना अधिक बढ़ गया है कि दर्शकों को शायद ही उन टूर्नामेंट के बारे में याद होगा, पहले क्रिकेट इतना अधिक चलन में नहीं था। जिसके चलते समय-समय पर इस टूर्नामेंट का आयोजन होता रहता था। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको तीन ऐसे टूर्नामेंट के बारे में बताइए जिन्हें दोबारा चलन में शुरू किया जाना चाहिए।

आईसीसी सुपर सीरीज

साल 2005 में आईसीसी सुपर सीरीज टूर्नामेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया गया था। उस समय इस सीरीज को विश्व की नंबर वन टॉप टीम आस्ट्रेलिया और शेष देशों के टॉप खिलाड़ियों की विश्व प्लेइंग इलेवन के बीच खेला गया था, जिसमें तीन वनडे और एक टेस्ट सीरीज शामिल थी। लेकिन विश्व प्लेइंग इलेवन इस टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच जीतने में नाकाम रही, और ऑस्ट्रेलिया सभी मैचों को आसानी से जीतने में कामयाब साबित हुई। आईसीसी द्वारा इस टूर्नामेंट को प्रत्येक वर्ष कराने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन इस टूर्नामेंट का आयोजन दोबारा नहीं किया जा सका।

चैंपियंस लीग टी20

साल 2008 में चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट की घोषणा की गई थी, जिसका पहला संस्करण साल 2009 में खेला गया। दुनियाभर में हो रही टी20 लीग की टॉप टीमें इस टूर्नामेंट के दौरान हिस्सा लेती थी। बीसीआई क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका मिलकर इस टूर्नामेंट का आयोजन करवाते थे।

साल 2014 में इस टूर्नामेंट का आखिरी संस्करण खेला गया, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स जीतने में कामयाब रही। दर्शकों को इस टूर्नामेंट के दौरान दुनिया भर की टॉप टीमों को एक साथ देखने का चांस मिल जाता था। दर्शकों के इस टूर्नामेंट को कम देखे जाने के कारण इसके आयोजन को बंद कर दिया गया।

एफ्रो एशिया कप

साल 2005 में एफ्रो एशिया टूर्नामेंट पहली बार खेला गया था। अफ्रीका XI और एशियाई XI के बीच इस टूर्नामेंट को खेला जाता था। आईसीसी द्वारा भी इस टूर्नामेंट को अपनी मान्यता प्रदान करते हुए इनके मैचों को वनडे मैचों का दर्जा दिया गया था। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य एशिया क्रिकेट काउंसिल और अफ्रीका क्रिकेट काउंसिल के लिए धनराशि एकत्रित करना था।

इस टूर्नामेंट के मात्र दो ही सीजन का आयोजन किया गया था, जिनमें पहला सीजन दोनों ही टीमों के बीच बराबरी पर था। साल 2007 में इस टूर्नामेंट के दौरान तीन वनडे मैचों के साथ-साथ एक टी20 मैच भी खेला गया था। जिसके चलते एशिया XI इन सभी मैचों को जीतने में कामयाब साबित हुआ। हालांकि इस टूर्नामेंट को बाद में ब्रॉडकास्टर्स के साथ विवाद और अन्य मुद्दों के चलते बंद करना पड़ा।

Read Also:-इस आईपीएस अधिकारी के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, मैच फिक्सिंग से जुड़ा है मामला