युजवेंद्र चहल को मिल गई है नई ट्रैवल पार्टनर, धनश्री से भी बेहद खूबसूरत है हसीना फ्लाइट में दिखाई दी ये मिस्ट्री गर्ल
By Manika Paliwal On January 31st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया लखनऊ से अहमदाबाद पहुंच चुकी है और लखनऊ से भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने एक साथ यात्रा की। इस दौरान चहल को एक नया ट्रैवलिंग पार्टनर मिल गया है। दरअसल यह पार्टनर उनकी पत्नी धनश्री वर्मा नहीं बल्कि एक मिस्ट्री गर्ल है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Read More : “मैं काफी थका हुआ महसूस कर रहा हूं और…….” भारत दौरे से पहले वॉर्नर का हुआ बुरा हाल, दिया डाला ये बड़ा बयान
यूज़वेंद्र चहल को मिला नया ट्रैवलिंग पार्टनर
दरअसल आपको बता दें कि दूसरे मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम एक साथ दौरा किया। जिसमें चहल को एक बार फिर से नया ट्रैवल पार्टनर मिल गया है। अहमदाबाद के लिए जैसे ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ ट्रैवलिंग कर रही थी। उस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कप्तान सैंटनर के साथ चहल एक अजीब सी हरकत की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं।
फोटो एप के चलते बदली तस्वीर
चहल ने क्या आप के जरिए सैंटनर के चेहरे को लड़की के चेहरे में बदल दिया और लंबे बाल लगा दिए है। इस तस्वीर को अगर कोई गौर से देखिएगा तो इस बात को समझ जाएगा कि वह पूरी तरीके से एडिटेड है । लेकिन इन सबके बीच सबसे मजेदार बात यह है कि फैंस भी सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर यह लड़की कौन है। भले ही यह तस्वीर एडिटेड हो लेकिन सैंटनर खूबसूरती के मामले में चहल की पत्नी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
चहल ने बनाया रिकॉर्ड
पहले टी-20 मुकाबले में चहल को एक विकेट मिला और अब वो T20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि पहला t20 इंटरनेशनल में अभी तक 91 विकेट ले लिए हैं। वहीं भारतीय स्पिनर भुवनेश्वर कुमार को पछाड़कर वह नंबर वन की गद्दी पर काबिज हो गए हैं।
Read More : ICC की बेस्ट टी20 टीम में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, बाबर आजम हुए टीम से आउट