इन 6 खिलाड़ियों की हुई बल्ले-बल्ले मिली बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 में जगह, इन 2 खिलाड़ियों की कटी सैलरी
इन 6 खिलाड़ियों की हुई बल्ले-बल्ले मिली बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 में जगह, इन 2 खिलाड़ियों की कटी सैलरी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने रविवार को साल 2023 और 2024 के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंधन का ऐलान कर दिया है। बता दें कि वार्षिक अनुबंधन सूची में नामित 26 खिलाड़ियों को 4 ग्रेड के तहत बांटा गया है। जिसमें से ए प्लस ग्रेड वाले खिलाड़ी सात करोड रुपए में आते हैं। वही ग्रेड ए 1 खिलाड़ी 5 करोड़ में आते हैं और ग्रेड बी के खिलाड़ी 3 करोड़ रुपए वाले ग्रेड में आते हैं।

ग्रेड सी में एक करोड रुपए वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि इन सबके बीच में दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम के 26 खिलाड़ियों में से केवल 5 की ही वार्षिक पदोन्नति हुई है। 2 को उनके अनुबंधन पर ही बरकरार रखा गया है तो वही इन सबके बीच में सात खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें से बाहर किया गया है। किन खिलाड़ियों को लाभ हुआ है कि नहीं हुआ है नुकसान आइए जानते हैं।

Read More : IND vs AUS, 2ND, STAT: महामुकाबले में बने 36 बहुत बड़े रिकॉर्ड्स, रवींद्र जडेजा ने दिल्ली टेस्ट में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

इन खिलाड़ियों का हुआ फायदा

रवींद्र जडेजा: ग्रेड ए (5 करोड़ रुपये) से ए प्लस (7 करोड़ रुपये)

हार्दिक पांड्या: ग्रेड सी (1 करोड़ रुपये) से ए (5 करोड़ रुपये)

अक्षर पटेल: बी (INR 3 करोड़) से A (INR 5 करोड़) में पदोन्नत

सूर्यकुमार यादव: ग्रेड सी (INR 1 करोड़) से B (INR 3 करोड़)

शुभमन गिल: ग्रेड सी (INR 1 करोड़) से B (INR 3 करोड़)

इन खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा नुकसान

केएल राहुल: ग्रेड ए (5 करोड़ रुपये) से बी (3 करोड़ रुपये)

शार्दुल ठाकुर: ग्रेड बी (3 करोड़ रुपये) से सी (1 करोड़ रुपये)

इन खिलाड़ियों को वार्षिक अनुबंधन में किया गया शामिल

बता दे की वार्षिक अनुबंधन के लिए ईशान किशन, कुलदीप यादव, संजू सैमसन। अर्शदीप सिंह, केएस भरत को ग्रेड सी यानी कि 1 करोड़ रूपए की राशि वाले ग्रेड में जोड़ा गया है।

यह खिलाड़ी हुए वार्षिक अनुबंधन से बाहर

बता दें अनुभवी भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा दोनों को बीसीसीआई ने पिछली अनुबंधन सूची जाने की ग्रेड बी श्रेणी का हिस्सा बनाया था लेकिन साल 2022 और 23 के चक्कर के लिए नया अनुबंधन नहीं दिया गया है इन सबके बीच में 1 मयंक अग्रवाल हनुमा विहारी रिद्धिमान साहा दीपक चाहर जो ग्रेड सी का हिस्सा थे उन सभी खिलाड़ियो को सूची से बाहर कर दिया गया है।

Read More : IND VS AUS : सीरीज जीत के बाद भारतीय कोच राहुल द्रविण ने की ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की तारीफ, कहा स्वान और पनेसर के बाद सबसे खतरनाक….