केएल राहुल के बाद अक्षर पटेल ने लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
By Manika Paliwal On January 27th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के बाद अब स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षय पटेल भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दरअसल अक्षर पटेल ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए हैं और दोनों ने पिछले साल ही खिलाड़ी के बर्थडे के मौके पर सगाई कर ली थी। जिसके बाद यह खिलाड़ी पूरे 1 साल के बाद बैंड बाजों के साथ अपने दुल्हनिया को लेने पहुंचे दोनों की शादी का एक वीडियो सामने आया है। जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read More : 2 सालों से लगातार भारतीय टीम से बाहर चल रहा ये खिलाड़ी, कभी नाम से ही कांपते थे बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाज
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
axar patel सात फेरे लेते हुए. pic.twitter.com/4B2ylezfA4
— Govind Singh (@GovindS24611988) January 27, 2023
दरअसल अक्षर पटेल ने मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए हैं। जहां मेहा पेशे से न्यूट्रिशन डाइटीशियन है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी वह काफी ज्यादा एक्टिव रहती है उनके फोटोस भी उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं तो वहीं इन दोनों की शादी का एक वीडियो इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय पटेल जहां सफेद शेरवानी में नजर आ रहे हैं तो वहीं नेहा ने भी सफेद कलर का लहंगा पहना है।
सोशल मीडिया पर लगा बधाई का ताता
बड़ोदरा के सेवासी कबीर साहब हाउस में दोनों की शादी हुई है यहां पर दोनों का लग्न समारोह भी हुआ था। हालांकि परिवार के मुख्य जनों के साथ कुछ मुख्य अतिथि भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद से ही खिलाड़ी को बधाइयों का तांता शुरू हो गया है।
न्यूजीलैंड सीरीज का हिस्सा नहीं है अक्षर पटेल
अपनी शादी की वजह से अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं है। बता दें कि अक्षर अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अक्षर पटेल के पास हर वो ट्रिक मौजूद है जिससे वह मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं अक्षर ने टीम इंडिया के लिए अभी तक आठ टेस्ट मुकाबले 49 वनडे और 40 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं जिसमें खिलाड़ी ने टेस्ट में 47 विकेट वनडे में 56 विकेट और टी-20 में 33 विकेट लेने का काम किया है।
Read More : खुशखबरी : भारतीय टीम को मिला सहवाग जैसा विस्फोटक बल्लेबाज, विश्व कप 2023 में निभाएगा मैच विनर की भूमिका