Asia Cup 2023 के ड्राफ्ट शेड्यूल में पाकिस्तान कर रहा बड़ी फेरबदल, जानिए क्या है पूरा मामला

By Sangeeta Tiwari On July 24th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

Asia Cup 2023 : एशिया कप के ड्राफ्ट शेड्यूल में पाकिस्तान कर रहा बड़ी फेरबदल, जानिए क्या है पूरा मामला

Asia Cup 2023 का आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में होगा, जिसकी शुरुआत में अब बस कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। लेकिन अब तक इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का निर्णय नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2023 के तहत कैंडी में 2 सितंबर को श्रीलंका में खेले जाने वाले मुकाबले में आपस में भिड़त हो सकती हैं, क्योंकि भारत सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान में खेलने से इंकार कर चुका है, जिसके चलते यह मुकाबला हाइब्रिड मॉडल के तहत कराने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही नई रिपोर्ट के अनुसार आगामी एशिया कप की शुरुआत निर्धारित शेड्यूल से एक दिन पहले यानी 30 अगस्त से की जा सकती है। इसके साथ ही पहले की रिपोर्ट में एशिया कप 31 अगस्त से शुरू होने की बात कही गई थी।

Asia Cup 2023 के ड्राफ्ट शेड्यूल में पाकिस्तान कर रहा बड़ी फेरबदल

एशिया कप के जहां 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, वही शेष 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक 23 अगस्त से पाकिस्तान की सरजमी पर एशिया कप 2023 की शुरुआत हो जाएगी, जिसका पहला मैच मुल्तान में मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच आयोजित होगा, वही 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में 13 मैचों का आयोजन किया जाएगा, जोकि पाकिस्तानी समयानुसार दोपहर 1:00 से शुरू हो जाएंगे। एशिया कप 2023 के ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ भारत और नेपाल है, वही ग्रुप बी में श्रीलंका बांग्लादेश और अफगानिस्तान मौजूद है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर‌ 4 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी जिसके चरण की शीर्ष दो टीमें फाइनल में प्रवेश कर सकेंगी। इस बार एशिया कप 2023, 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा निर्धारित मॉडल के तहत एक ही शहर में चारों बच्चों का पाकिस्तान आयोजन करने वाला था हालांकि मुल्तान को दूसरे वेन्यू के रूप में पाकिस्तान प्रशासन द्वारा जोड़ा गया है। पीसीबी के नए अध्यक्ष जका अशरफ द्वारा अपने कार्यभार को इसी महीने संभाला गया है। ड्राफ्ट शेड्यूल के मुताबिक मुल्तान को केवल शुरूआती मैचों की मेजबानी ही करनी है जबकि तीन मैच और एक सुपर गेम का आयोजन लाहौर में किया जाएगा।

एशिया कप 2023 का यह मैच ड्राफ्ट शेड्यूल के नवीनतम संस्करण पर आधारित है, जिसमें अंतिम शेड्यूल की घोषणा से पहले ICC द्वारा बदलाव किए जा सकते हैं, क्योंकि अनुमोदित हाइब्रिड मॉडल के आधार पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा तैयार किए गए शेड्यूल में ICC कई बार बदलाव कर चुका है।

3 सितंबर को अफगानिस्तान से बांग्लादेश का पहला मैच खेला जाएगा, वहीं श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान का मैच 5 सितंबर को गद्दाफी स्टेडियम में होगा। साथ ही 6 सितंबर को पाकिस्तान में सुपर 4 का एक मुकाबला खेला जाएगा, जिसका आयोजन ए 1 और बी 2 में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर फोर में पहुंचने में कामयाब रहीं तो फिर 10 सितंबर को दोबारा खेलेंगी।

Read Also:-धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर Yuzvendra Chahal ने किया बड़ा खुलासा, “धोनी इकलौते व्यक्ति हैं, जिनके सामने आते ही मैं चुप हो जाता हूं”