रोहित शर्मा के इस बड़े फैसले पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, कहा “तम्हारे पास इसका नहीं है कोई अधिकार
By Manika Paliwal On January 19th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवंतपुरम में खेला जा चुका है। सीरीज में टीम इंडिया ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर सीरीज पर अपना कब्जा जमाया है। लेकिन इन सबके बीच दासुन की पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या है पूरा मामला चलिए बताते हैं।
मुकाबले के दौरान कुछ हुआ था ऐसा
दरअसल मैच के दौरान जब दासुन बल्लेबाजी कर रहे थे। तब एक समय ऐसा लग रहा था कि दासुन अपना पूरा शतक कर लेंगे लेकिन इस बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उनको मांकडिंग करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। हालांकि इसके बाद अंपायर थर्ड अंपायर की तरफ जा रहे थे लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपील को वापस कर लिया। रोहित के स्वास्थ्य ही चारों तरफ जहां वाहवाही हुई तो वही भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को रोहित का ये बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान
इसके बारे में बातचीत करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि
‘शनाका जब 98 रन पर थे, तब शमी ने उन्हें नॉन-स्ट्राइकर एंड में रन आउट किया और उन्होंने अपील भी की. रोहित ने वह अपील वापस ले ली. इतने लोगों ने तुरंत उसके बारे में ट्वीट किया. मैं बस एक ही बात दोहराता जा रहा हूं दोस्तों. खेल की स्थिति सारहीन है. यह आउट करने का एक वैध रूप है और अगर आप LBW या कैच की अपील करते हैं तो कोई भी कप्तान से कौन बनेगा करोड़पति में सरथ कुमार या अमिताभ बच्चन की तरह यह नहीं पूछेगा कि क्या वे अपील के साथ आश्वस्त हैं या नहीं.’
किसी खिलाड़ी के आउट होने पर उसे आउट घोषित करें
आश्विन यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि
‘अगर गेंदबाज अपील करता है तो उन्हें आउट दे देना चाहिए और यह यहीं खत्म होता है. देखिए, अगर एक फील्डर भी अपील करता है, तो यह अंपायर का कर्तव्य है कि वह किसी खिलाड़ी के आउट होने पर उसे आउट घोषित करें.’
Read More : भारतीय टीम के लिए नासूर बना ये बड़ा खिलाड़ी, तीसरे वनडे से टीम से साफ़ हो सकता है पत्ता